अपने बच्चे की जान बचाने के लिए शेर से भिड़ गई जेबरा की मां, फिर जो हुआ देखे वीडियो में...

मां चाहे वो इंसान की हो या जानवर की अपने बच्चों की जान बचाने के खातिर अपनी जान भी कुर्बान करने से पीछे नहीं हटती। ऐसा ही कुछ देखने को मिला इस वीडियो में। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शेर जब जेबरा के बच्चे पर हमला किया तो उसकी मां शेर से भिड़ गई और शेर के मुंह से उसको छुड़ा लिया। इस वीडियो को @animalworld111 नाम के एक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।

क्या है वीडियो में?

इस वीडियो में आप देख सकते है कि जंगल में एक शेर जेबरा और उसके बच्चे का पीछा कर रहे हैं। इस दौरान बच्चे की मां आगे निकल जाती है और जेबरा का बच्चा पीछे छूट जाता है। शेर तेजी से भागकर बच्चे की गर्दन को अपने जबड़े में दबा लेता है। बच्चा बहुत कोशिश करता है कि वह शेर के चुंगल से निकल जाए। लेकिन वो असफल रहता है। तभी आगे निकल चुकी बच्चे की मां की नजर शेर पर पड़ जाती है कि उसने उसके बच्चे को पकड़ रखा है। शेर जेबरा के बच्चे की गर्दन पकड़कर खींचकर ले जाने लगता है। तभी जेबरा अपने बच्चे को बचाने के लिए पहुंच जाती है। जेबरा शेर पर हमला कर देता है। जेबरा अपने बच्चे को बचाने के लिए शेर को अपने मुंह से काटने की कोशिश करता दिखाई देता है। लेकिन शेर फिर भी बच्चे को नहीं छोड़ता वहीं जेबरा भी हिम्मत नहीं हारता और लगातार शेर को काटने की कोशिश करता है। इस दौरान शेर बच्चे को अपने जबड़ों में लेकर चारों तरफ घूमता है लेकिन जेबरा भी कम नहीं है।वहीं बहुत कोशिश करता है। आखिर में शेर को जेबरा के बच्चे को छोड़ना ही पड़ता है, मगर इस दौरान शेर मां जेबरा पर हमला करने की कोशिश करता है। तभी जेबरा उछलकर अपनी पिछली दोनों टांगें शेर के मुंह पर वार करता है। फिर जेबरा और उसका बच्चा भाग जाते हैं।