YouTube पर इस वीडियो ने बनाया रिकॉर्ड, देखा गया 1000 करोड़ से ज्यादा बार

वीडियो स्ट्रीमिंग सोशल साइट YouTube पर एक वीडियो ने धूम मचा दी है। इस वीडियो को 10 बिलियन यानी 1000 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 1000 करोड़ बार देखे जाने वाला YouTube का ये पहला वीडिया है। YouTube पर अब तक ये इतनी बार किसी वीडियो को नहीं देखा गया है।

म यहां Baby Shark वीडियो की बात कर रहे हैं। नवंबर 2020 में Baby Shark ने YouTube पर सबसे ज्यादा बार वीडियो देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था।

अब इस वीडियो की लोकप्रियता फिर से आसमान छू रही है। खबर लिखे जानते तक इस वीडियो को 10,014,305,606 व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो को 33 मिलियन से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं।

आपको बता दे, Baby Shark से पहले Despacito को 7.7 बिलियन व्यूज मिले थे। लेकिन, Baby Shark ने इसे पीछे छोड़ दिया। YouTube पर सबसे ज्यादा व्यूज की बात करें तो अभी Baby Shark के बाद Despacito का नंबर आता है। Despacito के बाद Ed Sheeran’s Shape of You का नंबर आता है। सबसे ज्यादा देखे जाने वाले YouTube वीडियो में See You Again by Wiz Khalifa ft. Charlie Puth चौथे नंबर पर है।