यहाँ किया जा रहा है बेबी फार्मिंग का काम, जवान लड़कियों को बनाया जा रहा है जबरदस्ती गर्भवती

आज हमारा समाज काफी आगे बढ़ चुका हैं और अब पुरुष प्रधान समाज की धारणा समाप्त होने लगी हैं। महिलाऐं भी पुरुषों के साथ कदम से कदम बढ़ाती हुई आगे बढ़ रही हैं। लेकिन कई असामाजिक तत्व आज भी मौजूद हैं जिनकी सोच महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ लड़कियों को जबरदस्ती गर्भवती बनाया जा रहा है। आइये हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

यहां बात हो रही है नाइजीरिया की। नाइजीरिया में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली हरकत को सरेआम अंजाम दिया जाता है। यहां जवान लड़कियों को मुर्गियों और बकरियों की तरह गर्भवती किया जाता है। नाइजीरिया में कच्ची उम्र की लड़कियों पर शातिरों की निगाहें रहती हैं। यहां 13 से 18 साल की लड़कियों को जबरदस्ती गर्भवती बनाया जाता है।

नाइजीरिया में बड़े पैमाने पर यह गोरखधंधा किया जा रहा है। यहां कम उम्र की लड़कियों को ऐसे लोगों को बेच दिया जाता है जिनके बच्चे नहीं होते हैं। इस घिनौने काम को बेबी फार्मिंग का नाम दिया गया है। यानी की बच्चे की खेती। लड़कियां जब गर्भवती हो जाती हैं तो उन्हें नजरबंद कर दिया जाता है। इसके अलावा जो लड़कियां बीमार होकर अस्पताल में भर्ती होती है। उन्हें भी अपहरण करके गर्भवती कर दिया जाता है। लड़किया गर्भवती होने के बाद गर्भपात भी नहीं करा सकती है।