लड़की ने रचा डाली खुद से ही शादी, मेहमानों की आंखें ढूंढ़ती रही दूल्हे को

सोशल मीडिया आज के समय में खबरें पहुंचाने का महत्वपूर्ण जरिया बनता जा रहा हैं जिसमें कई ऐसे मामले भी सामने आते हैं जो बेहद अनोखे साबित होते हैं। ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया हैं ऑस्ट्रेलिया से जहां एक लड़की ने खुदे से ही शादी मना ली और इसके लिए कई दोस्तों को भी समारोह में सम्मिलित लिया। मेहमानों की नजरें समारोह में दूल्हे को ढूंढ़ती रही। हम जिस लड़की की बात कर रहे हैं उसका नाम पेट्रीसिया क्रिस्टीन है। पेट्रीसिया ने सेल्फ कमिटमेंट को लेकर अपने आप से विवाह किया है। उनके इस विवाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर तरह तरह के सवाल इस यूनीक वेडिंग को लेकर उठ रहे हैं। कई लोग ये पूछ रहे हैं कि आखिर कोई अपने आप से ही शादी कैसे कर सकता है?

पेट्रीसिया की उम्र 28 साल की है। वे ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में रहती हैं। प्रोफेशन से वे एक टीचर हैं। कुछ ही समय पहले उनकी सगाई टूटी थी, जिसके बाद उन्होंने ये फैसला लिया कि वे खुद से ही शादी करेंगी। हालांकि 8 साल पहले सगाई टूटने के बाद पेट्रीसिया दुखी नहीं हुईं। उन्होंने कठिन हालातों में ये फैसला किया कि वे भविष्य में अकेले ही खुद के साथ जीवन व्यतीत करेंगी। उसके बाद उन्होंने अपना वेडिंग कार्ड भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच बंटवाया। अपनी शादी के लिए उन्होंने एक खूबसूरत वेडिंग गाउन को खरीदा।

इसके अलावा उन्होंने एक हीरे की अंगूठी और शादी में आने वाले अतिथियों के लिए पार्टी का बंदोबस्त किया। हैरान करना वाली बात ये थी कि वेडिंग कार्ड देते वक्त पैट्रीसिया ने ये किसी को नहीं बताया था कि वे खुद से ही शादी करने वाली हैं। इस वजह से पेट्रीसिया के दोस्त वेडिंग कार्ड पर दूल्हे को उत्साह भरी आंखों से ढूंढ रहे थे। हालांकि बाद में पेट्रीसिया ने अपने सभी दोस्तों को इसके बारे में बताया। सगाई टूटने के बाद पेट्रीसिया को इस बात का अंदाजा हो चुका था कि जीवन में सेल्फ कमिटमेंट बहुत जरूरी है। इस कारण उन्होंने अपनी वेडिंग थीम भी इसी कॉन्सेप्ट पर रखी। खुद से शादी करते हुए पैट्रीशिया ने खुद के साथ प्यार और खुश रहने का भी वादा किया। उनकी इस अनोखी शादी की चर्चा देश दुनिया में खूब तेजी हो रही है।