दादी के इस कारनामे ने कर दिया सभी को हैरान! 100वें जन्मदिन पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

उम्र के पड़ाव सभी की जिंदगी में आते है और सभी अपनी उम्र के हिसाब से प्लानिंग भी करते हैं। अपने जीवन को लेकर सभी की कुछ इच्छाएं होती हैं जिन्हें वे पूरी करना चाहते हैं। अपनी इच्छाओं को पूरी करते हुए खुश रहते हुए जीवन यापन करने वाले लोगों की सकारात्मक जीवन शैली उनकी उम्र बढ़ाने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी ही दादी के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने 100वें जन्मदिन पर भी मन की इच्छाओं को पूरी करने में लगी हुई हैं। इसका परिणाम यह रहा कि दादी के 100वें जन्मदिन पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह मामला ऑस्ट्रेलिया से सामने आया हैं। यहाँ 100 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपनी बर्थडे पार्टी में जो धमाल मचाया उसे देखकर सभी हैरान रह गए।

आपको बता दें कि जन्मदिन पार्टी का जश्न वैसे तो सामान्य ही लेकिन था फिर भी कुछ अलग था। जी दरअसल इस बुजुर्ग दादी ने अपने बर्थ डे पर जो विश लिस्ट बनाई उसे पढ़ने वाले सभी लोग हैरान हो गए। बताया जा रहा है सौवें जन्मदिन के मौके पर पुलिस की टीम उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो पार्टी का जश्न फीका पड़ गया। बताया जा रहा है जब महिला अपने सौवें जन्मदिन का केक काट रही थी, तभी पुलिस वाले उन्हें गिरफ्तार करके थाने ले जाने लगे। हालाँकि कुछ मिनटों के सस्पेंस और सन्नाटे के बाद महिला ने बताया कि पुलिस उन्होंने ही बुलाई है और ऐसा करने की वजह वाकई चौंकाने वाली थी।

जी दरअसल, ये बुजुर्ग महिला अपने बहुप्रतीक्षित सपने को पूरा करने के लिए खुद हवालात जाना चाह रही थी। इसका मतलब है कि मौत के पहले एक बार जेल जाना ही उनका आखिरी ख्वाब था और इस अजीबोगरीब मामले का खुलासा विक्टोरिया पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी किया। इस मामले में बुजुर्ग महिला ने बताया कि उनकी टू डू लिस्ट यानी जीवन काल में उन्हें क्या क्या करना है, उस सूची में एक सपना एरेस्ट होकर सलाखों के पीछे का अनुभव लेना भी था। जी हाँ और अपनी इसी हसरत को पूरा करने के लिए उन्होंने खुद अपनी गिरफ्तारी प्लान करवाई और पुलिस विभाग भी खुशी-खुशी उनकी बात मान गया।