ऑस्ट्रेलिया दंपत्ति ने अपने बगीचे में उगार्इ इंसान के आकार की पत्तागोभी

नौ महीने की कड़ी मेहनत के बाद ऑस्ट्रेलिया के एक दंपती ने अपने बगीचे में इंसान के आकार की पत्तागोभी उगाई है। हालाकि अभी यह पत्तागोभी का वजन क्या है इसका पता नहीं चला है। वैसे बता दे, दुनिया में अब तक सबसे वजनी पत्तागोभी का गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड अलास्कन पत्तागोभी के नाम है। इसका वजन 62.71 किलो है। बता दे, दंपती पिछले एक साल से बगीचे में सब्जियां उगा रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि यह इतनी बड़ी हो जाएगी। उन्होंने कहा हमने एक साथ कई कई पत्तागोभी उगानी शुरू की थी लेकिन सिर्फ एक एक के आकार में इतनी बढ़ोत्तरी होना आश्चर्यजनक है।

रोजमेरी का कहना है कि हमने पिछले साल अप्रैल में सब्जियां उगाने की शुरुआत की थी। पत्तागोभी भी इसी का हिस्सा थी। इनकी देखभाल के लिए पति के साथ मैंने काफी मेहनत की है। कीड़ों से बचाने के साथ उगाने के लिए ऑर्गेनिक खाद का प्रयोग किया। मुझे लगता है यही इसके आकार में बढ़ोतरी का बड़ा कारण है। पत्तागोभी का आकार बड़ा होने के कारण इसे काटना मुश्किल था। इसे देखकर मैं इतना खुश हुई कि मैं इसकी तस्वीर खींचे बिना खुद को रोक नहीं सकी।

ऑस्ट्रेलिया के तसमेनिया में रहने वाली रोजमेरी कहती हैं कि सब्जियों की सुरक्षा के लिए खासतौर पर इसके आसपास के पौधों को छांटा गया और जाल से ढंका गया। रोजमेरी का मानना है कि तमाम प्रयासों के साथ मौसम का साथ भी इसके लिए अनुकूल साबित हुआ। बारिश और गर्मी के मौसम ने इसे बढ़ने में मदद की। उनका कहना है कि तसमेनिया की मिट्टी को पत्तागोभी जैसी सब्जियों के लिए अनुकूल माना जाता है। बगीचे में सब्जियों के माध्यम से मैंने इसका परीक्षण किया है।