समंदर किनारे मरा दिखा 'एलियन' जैसा जीव, देखें वीडियो

ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स को अजीबोगरीब जीव समंदर के किनारे पर मिला। जब शख्स ने उस जीव को समंदर किनारे देखा तो वो भी उसे देखकर दंग रहा गया क्योंकि इस जीव की बनावट किसी एलियन जैसी ही लग रही थी। लिहाजा, शख्स ने भी इसे एलियन करार दे दिया।

जिस शख्स ने इस जीव को पहली बार देखा उनका नाम एलेक्स टैन (Alex Tan) है, उन्होंने इसका वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में मौजूद ऑस्ट्रेलियन सनशाइन कोस्ट पर ये अजीबोगरीब जीव मिला। एलेक्स टैन खुद उसे देखकर शॉक्ड रह गए थे। यहां तक कि उन्होंने लोगों से इस जीव को पहचानने में भी मदद मांगी है।

एलियन जैसे दिखने वाले इस जीव के चार पैर हैं और उसका शरीर फूला हुआ है। चूहे जैसी उसकी पूंछ है। सिर से लगभग सारा मांस निकल चुका है, बस खोपड़ी ही बची दिख रही है। यहां तक कि उसके शरीर पर कोई बाल भी नहीं है। वो लिखते हैं, 'मुझे एक बेहद अजीबोगरीब चीज मिली। ये लगभग उन चीजों में से है, जिसे अब तक लोग एलियन कह चुके हैं। ये एक मरे हुए जीव का शव है, जो कुछ दिनों पहले मरा होगा क्योंकि शव पूरी तरह से फूला हुआ है।'

इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे है। कुछ लोगों ने इसे डूबा हुआ कंगारू या फिर वॉलाबी बताया।

हालांकि जब उनके फॉलोअर्स ने इस वीडियो को देखा तो उन्होंने इसपर कमेंट किया। उन्होंने इस संभवत: कोई डूबा हुआ कंगारू या फिर वॉलाबी बताया। बता दें कि कई बार समुद्र किनारे जानवरों का शव कई दिनों तक पड़े रहने के बाद पूरी तरह से बदल जाता है। लहरों और नमकीन पानी के कारण वो अलग से दिखने लगते हैं। इसके कारण पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।