बकरी ने दिया इंसान जैसी शक्ल के बच्चे को जन्म, कुछ देर बाद हुई मौत

असम (Assam) के कछार जिले की धौलाई विधानसभा इलाके के गंगा नगर गांव से बेहद ही चौकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पालतू बकरी ने इंसान जैसे दिखने वाले बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे के दो पैरों और कानों के अलावा बाकी पूरा शरीर इंसानी बच्चों जैसा था। हालांकि, बच्चे की जन्म के आधे घंटे बाद ही मौत हो गई।

बकरी के मालिक ने बताया कि सोमवार को उनकी बकरी ने इंसानी शरीर जैसे बच्चे को जन्म दिया तो वे इसे देखकर चौंक गए थे। पूरा चेहरा किसी इंसानी बच्चे की तरह ही था और बच्चे की पूंछ भी नहीं थी। खबर फैलते ही गांव के लोग इसे देखने जमा हो गए थे। यह घटना अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। इसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

तस्वीरों से देखा जा सकता है कि बकरी ने अविकसित जीव को जन्म दिया है और उसकी शक्त हूबहू इंसानों से मिलती जुलती दिखाई पड़ रही है। हालाकि, बच्चा ज्यादा देर जीवित नहीं रह पाया। इसके बाद गांववालों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उसको दफना दिया।