इतनी महंगी मछली कि हिफाजत के लिए रखने पड़ जाते हैं गार्ड!

कई लोग होते हैं जिन्हें फिश से बहुत प्यार होता हैं और वे अपने घर में एक्वेरियम लाकर उसमें कई मछलियां रखते हैं। कई मछलियां रंग-बिरंगी होती हैं जिसकी वजह से उनकी अलग पहचान बनती हैं। कई लोग महंगी मछलियां भी लेकर आते हैं। लेकिन इस बीच हम आपको एक महंगी मछली के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी हिफाजत के लिए गार्ड तक रखने पड़ जाते हैं। हम बात कर रहे हैं एशियन अरोवाना जिसे दुनिया की सबसे महंगी मछली के तौर पर जाना जाता हैं। इस मछली की कीमत करोड़ों में पड़ती हैं। अब सोचिए कि लोग जितनी रकम इस मछली को खरीदने के लिए खर्च करेंगे उतने में तो लग्जरी कार आसानी से आ जाएगी।

कई खबरों में ये भी कहा गया है कि इस मछली के चक्कर में लोग जेल की हवा भी खा चुके हैं। चीन में लोग इस मछली को स्टेटस सिंबल से जोड़कर देखते हैं। ये मछलियां अच्छी किस्मत लेकर आती हैं। लाल रंग की ये मछली किसी बेशकीमती हीरे की तरह है। लोग इसे एक्वेरियम में रखते हैं। यहां तक कि इस मछली की हिफाजत के लिए कई लोग घरों में गार्ड भी रखते है। कहा जाता है कि 19वीं और 20वीं सदी में ड्रैगन फिश को लेकर लोग एक दूसरे की हत्या तक कर देते थे। ड्रैगन फिश का कारोबार करने वाले एक शख्स ने साल 2009 में बताया था कि उसने 3 लाख डॉलर में एक मछली बेची।

आपको बता दें कि एशिया के अलावा कई देशों में इस मछली को बेचने पर बैन लगा है। वहीं अमेरिकी में भी आप इस मछली को सिर्फ ब्लैक मार्केट से ही खरीद सकते हैं। इसलिए यहां तो गैरकानूनी तरीके से ड्रैगन फिश को बेचने वालों को जेल की भी हवा खानी पड़ी है। जिस वजह से इस मछली के प्रति लोगों की दिलचस्पी हमेशा बनी रहती है।