आखिर क्या कारण हैं कि महिलाएं यहां आकर टांग देती हैं अपनी ब्रा?

यह दुनिया कई विचित्र चीजों से भरी पड़ी हैं जिसमें कुछ चीजें प्राकृतिक रूप से विचित्र हैं तो कुछ को इंसानों ने विचित्र बना डाला हैं। ऐसी ही एक विचित्र जगह के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिसे इंसानों ने बनाया हैं और यह महिलाओं की ब्रा की वजह से प्रसिद्द हैं। जी हाँ, हम बात कर रहे हैं न्यूजीलैंड के कारडोना में स्थित ब्रा वाली फेंस (Central Otago cardona) के बारे में जहां जाकर महिलाएं अपनी पहनी हुई ब्रा खोलकर टांग देती है। यह जगह महिलाओं के इनरवियर की वजह से दुनियाभर में मशहूर है। आप सभी को बता दें कि अब यह देश के प्रमुख ट्यूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है और इधर से गुजरने वाले लोग यहां जरूर आते हैं।

जी दरअसल कहा जाता है जब महिलाएं यहां ऐसा करती हैं तो फोटो भी क्लिक भी करवाती हैं और उनके कैप्शन से पता चलता है कि वो आजादी के प्रतीक के तौर पर भी ऐसा करती हैं। इसी के साथ यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी महिलाएं ऐसा करती हैं, क्योंकि यहां ब्रेस्ट कैंसर को लेकर भी डोनेशन लिया जाता है और इस डोनेशन को ब्रेस्ट कैंसर वेलफेयर के लिए इस्तेमाल में लिया जाता है। वहीं जिस संपत्ति पर यह फेंस बनी है, इनके मालिक भी ब्रेस्ट कैंसर के लिए काम करते हैं।

इसी के साथ ही अब कुछ कहानियां यह भी प्रचलित हो रही हैं कि जो महिलाएं यहां अपनी ब्रा टांगती हैं, उन्हें अपना मनपंसद लाइफ पार्टनर मिलता है। इसी के चलते काफी महिलाएं ऐसा कर रही हैं। आप सभी को बता दें कि एक न्यूजीलैंड की वेबसाइट के अनुसार, यहां क्रिसमस 1998 से न्यू ईयर 1999 के बीच चार ब्रा दिखाई दी थी। वहीं इसके बाद इसकी काफी चर्चा हुई और बाद में फरवरी में यहां ब्रा की संख्या बढ़ गई और 60 से ज्यादा हो गई। इसके बाद ये संख्या बढ़ती गई।