गुस्सैल हाथी ने किया बाइक सवार का पीछा, फिर हुआ ऐसा... देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर अक्सर जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते है। इन वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। ऐसे में हाथी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। हालाकि, इस वीडियो को जिसने भी देखा वह काफी हैरान है। इस वीडियो में आप देखेंगे कैसे एक हाथी गुस्से में बाइक चालक का पीछा कर रहा है। लेकिन बाइक चालक बच निकला। जरा सी चूक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी। इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस ऑफिसर प्रवीण कासवान ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के दोनों तरफ लोग गाड़ी लेकर खड़े हुए हैं। फॉरेस्ट ऑफिसर ने हाथी को निकलने के लिए रास्ता रुकवाया था। ऐसे में सभी हाथी के निकलने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन एक शख्स बाइक लेकर सड़क से गुजरने लगा। तभी हाथी दौड़ता हुआ अटैक करने के लिए आ गया। लेकिन चालक ने गाड़ी को तेज दौड़ा लिया। हाथी अगर पहले दौड़ लगा देता तो चालक भी कुछ नहीं कर पाता।

प्रवीण कासवान ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि आप जानते हैं कि वन्यजीव प्रबंधन का सबसे कठिन हिस्सा क्या है। इंसानों को संभालना। कर्मचारियों द्वारा सड़क की आवाजाही रोकने के बाद भी इस व्यक्ति ने इसे पार करने का फैसला लिया, जबकि अन्य लोग इंतजार कर रहे थे। कुछ सेकंड की वजह से वो बच निकला। ऐसा कभी न करें।

इस विडियो को प्रवीण कासवान ने आज ट्विटर पर शेयर किया है। कुछ समय पहले शेयर किए इस वीडियो को 2000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।