मोर को खाना खिला रही थी सब्जी बेचने वाली महिला, आनंद महिंद्रा बोले- कभी-कभी आप ऐसा दृश्य देख पाते है; Video

आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने ट्विटर पर एक सब्जी बेचने वाली महिला का विडियो शेयर किया है। शेयर किए गए वीडियो में महिला एक मोर को खाना खिलाते हुए नजर आ रही है। 56 सेकेंड के इस वीडियो को अबतक 1.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक महिला को सब्जी की टोकरियों से घिरा देखा जा सकता है। तभी उसके पास एक मोर आता है, तो वह उसे खाना खिलाना शुरू कर देती है। यह वीडियो काफी पुराना है, जो आनंद महिंद्रा द्वारा ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद एक बार फिर से वायरल हो गया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'और कभी-कभी आप एक ऐसा दृश्य देखते हैं जो आपको आशा देता है कि मानवता और ग्रह सद्भाव में होंगे। अतुल्य भारत।'

इस वीडियो को देखने के बाद लोग अब ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भारत माता द्वारा खिलाए जा रहा राष्ट्रीय पक्षी...क्या खूबसूरत नजारा है।'

एक अन्य यूजर ने एक वीडियो शेयर किया जो उन्हें व्हाट्सएप के जरिए मिला था। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'यह वीडियो व्हाट्सएप के माध्यम से मिला। मानवता को दर्शाता है। आशा है कि हम इस तरह के और अधिक सामंजस्य प्राप्त कर सकते हैं।'

तीसरे यूजर ने लिखा, 'भारत की संस्कृति, जो प्राचीन काल से बताई जाती रही है, इस महिला ने इसे ऐसे समय में जीवंत किया है जब ऐसी चीजों को दूर-दूर तक अर्थहीन माना जाता है।'