इसे कहते हैं किस्मत! महिला को लगी एक ही नंबर पर दो बार लॉटरी, जानें पूरा मामला

किस्मत कभी भी अपना रंग दिखा सकती हैं और रातोंरात क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। कहते हैं ना ऊपर वाला जब देता हैं तो छप्पर फाड़कर देता हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं एक अमेरिकी महिला के साथ जहां उसको एक ही नंबर पर दो बार लॉटरी लग गई जिसमें उसने करीब 50 लाख रूपये जीते हैं जिनसे वह नया घर बनवाना चाहती हैं। ये मामला अमेरिका के मैरिलैंड के शहर हयात्सविले का है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है, तो आइए जानते हैं पूरा मामला।

महिला ने मैरिलैंड लॉटरी के रेस ट्रैक्स वर्चुअल हॉर्स रेसिंग गेम में एक ही घोड़े पर दो दांव लगाया था। इस महिला पर किस्मत इस कदर मेहरबान थी कि उसने दोनों दांव जीत लिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने 30,946 डॉलर के दो इनाम जीते हैं। मतलब, भारतीय मुद्रा में कुल 50 लाख रुपये। महिला ने मैरिलैंड लॉटरी के अधिकारियों से कहा कि 10, 11 और 12 उसके पसंदीदा दांव रहे। इससे उसे कुल 61,892 डॉलर यानी 49.34 लाख रुपये का फायदा हुआ है।

महिला का कहना है कि उसे लॉटरी खेलने की आदत थी। वह हफ्ते में दो बार लॉटरी में अपनी किस्मत जरूर आजमाती थी। महिला का कहना है कि एक दिन उसे अहसास हुआ कि आज दांव लगाने का सही समय है। इसलिए महिला ने शहर के केनिलवर्थ एवेन्यू से लौटरी की एक टिकट खरीद ली। महिला के मुताबिक, लॉटरी के कैशियर के पास पहले तो नंबर आउट ऑफ स्टॉक हो गए थे। लेकिन बाद में कैशियर ने उन्हें बताया कि उन्होंने दोबारा लगभग 31 हजार डॉलर की इनाम राशि जीत ली है। इस पर महिला पहले तो चौंक गई, फिर उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।