दो बहनों के एकसाथ हुए जुड़वाँ बच्चे, कारण हैरान कर देने वाला

दुनिया में कई अजूबे हुए हैं जिनपर विश्वास करना मुमकिन नहीं हो पाता हैं और समय-समय पर ये चमत्कार होते ही रहते हैं। आज हम भी एक ऐसे ही किस्से की बात करने जा रहे हैं जो अपनेआप में एक अजूबा हैं। जिसमें दो बहने एकसाथ प्रेग्नेंट हुई और दोनों ने ही जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। यह किस्सा वाकई में हैरान कर देने वाला हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में पूरी कहानी।

जब दो बहनें एक साथ गर्भवती हुई तो सभी इस बारे में जानकार हैरान रह गए। इन दोनों बहनों ने जुड़वाँ बच्चों को जन्म दिया यानी चार बच्चे, और इन चारों के चेहरे तो और भी हैरान करने वाले हैं। अलग अलग माँ से जन्मे हैं वो एक दूसरे से कैसे मिल सकते हैं।

अमेरिका के ओहियो की रहने वाली एनी जॉनसन मां नहीं बन पा रही थीं जिससे उनके पति जॉबी भी परेशान थे। इसी को देखते हुए एनी की बड़ी बहन क्रिसी ने इसका हल निकला। क्रिसी ने अपनी बहन के लिए 'सरोगेट मदर' बनने का फैसला लिया और उन दोनों के बच्चों को अपनी कोख में पाला।

तीनों ने डॉक्टर से सलाह ली और डॉक्टर ने एनी की एग्स और जॉबी के वीर्य को एक साथ फर्टिलाइज किया और उसे क्रिसी की कोख में डाल दिया। इतना ही नहीं डॉक्टर ने एनी को डॉ ने कहा कि आखिरी बार कोशिश और कर लें। उसके बाद क्या हुआ दोनों बहनें गर्भवती हो गई और एक ही जैसे बच्चों को जन्म भी दिया।