बेघर लोगों का कत्ल करता है ये शख्स, मास्क पहनकर घूम रहा अमेरिका की सड़कों पर

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक बेहद ही चौकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक शख्स मास्क पहनकर घूम रहा है, उसने दो बेघर लोगों पर सिलसिलेवार गोलियां चलाई। यहां तक कि उनमें से एक की मौत हो चुकी है। buzzfeednews के मुताबिक, मैनहटन में इस शख्स ने सड़क पर सो रहे एक शख्स के हाथ पर गोली मार दी। यह सुबह 5 बजे की बात है। जब उसे गोली लगने का अहसास हुआ, तो वो उठा और चीखने लगा लेकिन इतनी देर में यह मास्क पहने हुए शख्स वहां से फरार हो गया।

लगभग एक घंटे के बाद फिर से यही मास्क वाला कातिल एक दूसरी जगह पर चला गया। यहां उसने फिर से एक बेघर शख्स के सिर और गर्दन पर गोली मार दी। इसका वीडियो CCTV में भी कैद हुआ है। न्यूयॉर्क पुलिस के डिप्टी चीफ Hank Sautner ने बताया कि उसने दो बेघर लोगों पर हमला किया है। पुलिस विभाग इसको लेकर जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से भी इस शख्स को पहचानने और उसके बारे में जानकारी देने की अपील की है।

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम्स का कहना है कि इस घटना के वीडियो बेहद डरावना है। उसने बड़ी हैवानियत से इसे अंजाम दिया। यह केस पूरी तरह से क्लीयर है वो बेघर लोगों की जान लेना चाहता है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को भी सचेत रहने को कहा है।