बुजुर्ग महिला को शख्स ने मारे 125 से ज्यादा मुक्के, टूटी चेहरे की हड्डियां

अमेरिका से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने 67 वर्षीय महिला पर अटैक किया। इस शख्स ने बुजुर्ग महिला पर 125 से ज्यादा मुक्के मारे और मारते-मारते उसने उसे गालियां भी दी। नस्लभेदी शब्द इस्तेमाल किए। यह घटना अमेरिका के यॉकर्स की है।

इस शख्स का नाम Tammel Esco है और वो 42 वर्ष के हैं। उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनपर इरादतन हत्या करना और हमला करने के जुर्म में उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था, जिसके बिनाह पर उसे पकड़ा गया। जब पुलिस कमिश्नर जॉन म्यूलर ने इस हमले की जांच की तो वो भी दंग रह गए। उन्होंने अपने स्टेटमेंट में लिखा कि यह हादसा सबसे ज्यादा भय उत्पन्न करने वाला है।

Tammel पहले उस महिला को फॉलो करता है। जैसे ही महिला बिल्डिंग में एंटर करती है, पीछे से वो भी एंटर करता है और अचानक से ही महिला को मुक्के मारने लगता है। महिला खुद को संभाल नहीं पती और वो जमीन पर गिर जाती है। लेकिन यह शख्स नहीं रुकता बल्कि वो उसे मुक्के मारता रहता है। बता दें कि इस हादसे में महिला के इतनी भयंकर चोटिल होती है कि उसके दिमाग में खून निकलने लगता है। उसके चेहरे पर कई फ्रेक्चर भी हुए है। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।