12 साल की इस लड़की को पानी से एलर्जी, नहाने से जा सकती है जान

मनुष्य जीवन में जल का बहुत बड़ा महत्व है। जल के बिना कुछ भी संभव नहीं है। जल के बिना मनुष्य के जीवन की कल्पना तक नहीं की जा सकती है। यदि पृथ्वी से जल समाप्त हो जाए तो कोई भी जीव जंतु जीवित नहीं रह पाएंगे क्योंकि सभी जीव जंतु जल का उपयोग करते हैं। बिना भोजन किए मनुष्य 7 दिनों तक जीवित रह सकता है पर बिना जल पिए वह 3 दिन में ही मर जाएगा। हम सभी लोगों को प्यास लगती हैं और प्यास बुझाने के लिए जल का प्रयोग करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिस् पानी से एलर्जी है। जी हां, सुनकर थोड़ा अटपटा जरुर लगा होगा लेकिन यह सच है।

इस लड़की का नाम डेनियल मेक्रकेवेन हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं। डेनियल की उम्र मात्र 12 साल है। डेनियल को पानी से इस कदर एलर्जी है कि गर्मियों में जब उन्हें पसीना आता है तो उन्हें तब भी कई परेशानियाों का सामना करना पड़ता है। आपको जानकर हैरान होगी कि डेनियल जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें उस हिस्से में चकते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। यहां तक कि डेनियल को गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है। गर्मियों के दौरान घर से बाहर निकलने में पसीना आ जाएगा, जिस वजह से उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पसीने की वजह से डेनियल को खुजली होने लगती है। डेनियल को बोतल के पानी से, नमकीन पानी से और नल के पानी से भी एलर्जी है लेकिन वो पानी पीने में सक्षम है। डेनियल जब 11 साल की थी तब उन्हें इस एलर्जी के बारे में पता चला था।

डेनियल की मां का कहना है कि शुरुआत में डॉक्टर ने यह बात मानने से मना कर दिया था क्योंकि ये एक बेहद दुर्लभ एलर्जी है और इसके अलावा उसने सारे टेस्ट कर डाले थे। चूंकि ये दुर्लभ है तो कई डॉक्टर्स अभी जानते भी नहीं है कि इस एलर्जी से कैसे निजात पाया जा सके।

आपको बता दें कि डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बिमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग ग्रस्त हैं। पानी के कारण डेनियल को एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। इसी कारण एक बाल्टी पानी से नहाने से डेनियल की मौत भी हो सकती है।