17 बच्चों को जन्म देने वाली महिला की कहानी, सच्चाई जान चौंक जायेंगे आप

पिछले कुछ दिनों से ट्विटर और फेसबुक पर एक ऐसी कहानी वायरल हो रही है जिसने सभी को चौका दिया है। दरहसल, यह कहानी एक गर्भवती महिला की है जिसका नाम कैथरीन ब्रिज है। कहानी यह है कि इस महिला ने 17 बच्चों को एक साथ जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इसकी तीन तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

पहली तस्वीर में गर्भवती कैथरीन ब्रिज सेल्फी लेती दिख रही है, जिसका पेट असामान्य दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में महिला कुछ बच्चों के साथ लेटी नजर आ रही है। तीसरी तस्वीर में एक पुरुष बहुत सारे बच्चों के साथ बैठा है। पोस्ट में बताया गया कि कैथरीन ब्रिज ने एक साथ सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पोस्ट के साथ फेसबुक यूजर ने Women Daily Magazine के एक आर्टिकल का लिंक भी पोस्ट किया है।

क्या है सच?

दरअसल, सच कुछ और ही है। यह एक सामान्य गर्भवती महिला की तस्वीर थी, जिसकों फोटोशॉप्ड किया गया था। तस्वीरों को रिवर्स सर्च करने पता चला कि महिला की तस्वीर फोटोशॉप्ड है। वहीं, तीसरी तस्वीर 7 साल पुरानी है जिसमें आदमी बच्चों के साथ बैठा है। इस व्यक्ति का नाम Robert M Biter है, जो अमेरिका में एक प्रसूति और स्त्री-रोग विशेषज्ञ है। रॉबर्ट ने इस तस्वीर को अपनी फेसबुक पेज के कवर पर लगा रखा है। इसलिए महिला के 17 बच्चों को जन्म देने वाला दावा गलत है।

एक आर्टिकल से फैली यह अफवाह

असल में यह अफवाह ‘Women news Daily Magazine(WNDR)’ नाम की एक वेबसाइट के आर्टिकल से फैली। इस आर्टिकल का शीर्षक ‘Mother Gives Birth To 17 Babies At Once’ था। आर्टिकल में स्पष्ट इस बात का जिक्र है कि यह कहानी काल्पनिक है जो की ‘World News Daily Report’ के एक आर्टिकल से ली गई है।