40 मिनट तक अपनी सांस को रोक सकता है एक कॉकरोच, जानें इससे जुड़े अन्य रोचक तथ्य

अक्सर आपने ऐसे कई लोगों को देखा होगा जो कई बड़े जानवरों से भले ही ना ड़रते हो लेकिन कॉकरोच से ड़रते हैं। यहाँ तक कि कॉकरोच घर में जिस तरफ हो उधर जाना भी पसंद नहीं करते हैं। कॉकरोच अपनी गंदगी से घर में बीमारियां लाने का काम करते है। इन्हीं कॉकरोच से जुड़े कई ऐसे रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में आप अनजान रहते हैं। आज हम आपको कॉकरोच से जुड़े रोचक तथ्यों की ही जानकारी देने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में।

- चीन और थाईलैंड समेत कुछ देशों में कॉकरोचों को फ्राई करके खाया जाता है।

- सभी कॉकरोचों के अपने-अपने पड़ोसी कॉकरोच होते है। अगर कोई कॉकरोच ज्यादा समय तक अकेला रह जाए, तो वो बिमार हो जाता है।

- अभी हाल ही में कॉकरोचों की कुछ ऐसी प्रजातियों को खोजा गया है जो कि जमा देने वाले तापमान में भी रह सकती हैं।

- कॉकरोचों के समूह को intrusion कहते है जिसका हिंदी में अर्थ होता है – अतिक्रमण।

- अगर कॉकरोचों को अंतरिक्ष में छोड़ा जाए, तो वो पृथ्वी पर रहने वाले कॉकरोचों से ज्यादा शक्तिशाली और तेज़ बन जाएंगे।

- एक कॉकरोच अपनी सांस को 40 मिनट तक रोक कर रख सकता है। इसी कारण से यह लगभग 30 मिनट से भी ज्यादा समय पानी के अंदर रह सकते हैं।

- एक कॉकरोच का औसतन जीवन काल लगभग 1 साल तक का होता है। कोकरोच को जवान होने में लगभग 4 महीने लगते हैं।

- माना जाता है कि कॉकरोचों का विकास 12 से 30 करोड़ साल पहले हुआ था, यानि कि डायनासोरों से भी पहले।

- कॉकरोचों का एक समूह मिलकर निर्णय लेने की योग्यता रखता है। मान लीजिए अगर 50 कॉकरोचो के पास रहने के लिए 3 जगह है तो वो उनमें से दो जगहों में बराबर-बराबर यानि कि 25-25 रहेंगे और एक को खाली छोड़ देंगे।

- एक सामान्य कॉकरोच अपने दो पैरों पर 5 मीटर प्रति सैकेंड की रफ्तार से दौड़ सकता है।

- कॉकरोचों में रीढ़ वाले जीवों के मुकाबले रेडियशन प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। रीढ़ वाले जीवों में मनुष्य भी शामिल है। मनुष्य जहां सिर्फ 800 rems ही रेडियशन को झेल सकते है तो वहीं कॉकरोच 10,500 rems तक की रेडियशन झेल सकते है।

- सभी कॉकरोचों की personalities एक जैसी नहीं होती, बल्कि रिसर्च में पाया गया है कि मनुष्यों की तरह ही इनकी भी अपनी अलग अलग personality होती है।

- संसार में कॉकरोचो की लगभग 4600 प्रजातियां पाई जाती है, जिनमें से सिर्फ 30 ही मनुष्य के निवास स्थानों पर रहती हैं।

- अगर कुछ लोगों को सिर्फ 1 से 2 इंच की लंबाई तक के कॉकरोचों से डर लगता है तो उनकी भलाई इसी में है कि वो कभी भी दक्षिण अमेरिका ना जाएं, क्योंकि वहां पर 4 इंच तक लंबे कोकरोच पाए जाते हैं।

- कॉकरोच ठंडे खून वाले प्राणी है जिस कारण से वो लगभग 1 महीना बिना खाए भी रह सकते है। पर एक तथ्य यह भी है कि कॉकरोच 2 हफ्ते से ज्यादा प्यासे नहीं रह सकते।

- छिपकली और मकड़ियां कॉकरोच के सबसे बड़े दुश्मन है। यदि कॉकरोच और छिपकली जा फिर कॉकरोच और मकड़ी आमने सामने हों तो दोनों एक दूसरे पर झपट पड़ते हैं।

- नर कॉकरोच मादा कॉकरोच से छोटे होते हैं।

- क्या आपको पता है कि कॉकरोच पादते भी हैं। इतना ही नहीं ब्लकि यह सबसे ज्यादा पादने वाले जीवों में शामिल हैं। Study से पता चला है कि कॉकरोच हर 15 मिनट में एक बार जरूर पादते हैं।