साँपों के बारे में मजेदार तथ्य और जानकारी

दुनिया में आपने कई जानवरों को देखा और उनके बारे में सुना होगा, जिसमें से जाना-पहचाना एक जानवर हैं सांप। माना जाता है कि सांप एक ऐसा जीव हैं जिसका अस्तित्व डायनासोर के समय से हैं। हिन्दू समाज में तो साँपों की पूजा की जाती हैं क्योंकि भगवान शिव ने सांप को धारण किया हैं। हमारे बॉलीवुड में तो साँपों पर भी कई फ़िल्में बनी हैं। लेकिन हम आपको बताना चाहते हैं कि साँपों की दुनिया भी बहुत रहस्यमयी हैं। साँपों से भी कई रोचक तथ्य जुड़े हुए हैं, जिन्हें आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं साँपों से जुड़े इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में।

* सांपो का इस धरती पर अस्तित्व 130 मिलियन सालो से है यानि कि डायनसोर के समय से।

* दुनिया में सांपों कि 2500 से अधिक प्रजातियां पाई जाति है, इनमे से लगभग 20 % प्रजातिया ज़हरीली होती है। भारत में सांपों कि करीब 300 किस्मे पाई जाती है, जिनमे से 50 विषैली होती है।

* साँप अपनी खुराक रोज नही लेता। ब्लकि यह हफते, महीने या साल में एक बार ही भोजन करते हैं।

* भारत में हर साल लगभग 2।50 लाख लोग सांप के काटने का शिकार होते है जिनमे से करीब 50000 लोगो की मौत हो जाती है जबकि सरकारी आंकड़ा मात्र 20 हजार का है।

* साँप किसी भी चीज को चबाकर नही खाते ब्लकि सीधे ही निगल जाते हैं। साँप मेंढ़को, छिपकलियों, पक्षियों, चुहों और अपने से छोटे साँपो को भी खाते है।

* दुनिया के दो छोटे देश न्यूजीलैण्ड, आइसलैंड तथा अंटार्टिका मे स्नेक नही पाये जाते है।

* कोई भी सांप बिना छेड़े कभी नही काटता है, काटने कि अधिकतर घटनायें गलती से उन पर पैर पड़ जाने के कारण होती है।

* साँप अपने जबड़े के निचले हिस्से को जमीन से लगाकर धरती से उठने वाली तरंगों और थोड़ी सी हलचल को महसुस कर लेता है जिससे भुकंप और सुनामी जैसे विनाशकारी तुफान के बारे में जानकारी देने की क्षमता होती है।

* सबसे लम्बा सांप पाइथन रेटिकुलटेस ( Python Reticulatus) होता है जो कि 28 फ़ीट तक लंबा हो सकता है।

* पानी में रहने वाले सांप अपनी स्किन से भी कुछ मात्रा मे सांस ले सकते है, जिससे कि वो शिकार कि तलाश मे पानी मे देर तक रह सकते है।

* दक्षिणी अफ्रीका मे पाए जाने वाले हॉर्नड वाईपर (Horned Viper) के सर पे दो सिंग होते है।

* कनाडा के मनिटोबा प्रान्त मे हर साल 30000 गार्टर स्नेक, शीत निद्रा के बाद, मैटिंग (सम्भोग) के लिए इकठ्ठा होते है। यह इस धरती पर होने वाली सबसे बड़ी Sex Orgy (सामूहिक सेक्स क्रिया) है।

* सांप साल में कम से कम तीन बार अपनी पूरी चमड़ी निकालते हैं।

* शेर जैसे भयंकर जानवर को तो हम मानव थोड़ी-बहुत ट्रेनिंग देकर कुछ सिखा सकते हैं पर साँप को नहीं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि साँप कुछ सीख ही नही सकते। उनके दिमाग में अन्य जीव की तरह सेरिब्रल हेमीस्फियर नही पाया जाता है। दिमाग का यही हिस्सा सीखने की क्रिया को नियंत्रित करता है। साँप के दिमाग में यह हिस्सा ही नही होता, इस लिए वह कुछ सीखते ही नही है।

* ब्राजील में स्थित स्नेक आइलैंड, सांपो की सबसे घनी आबादी वाली जगह है। यहां पर हर एक वर्ग मीटर में पांच सांप रहते है यानि कि आपके सिंगल बेड जितनी जगह में दस साँप और डबल बेड जितनी जगह में बीस सांप, वो भी ज़हरीले गोल्डन विट वाईपर।