मछली पर उभरा है 'अल्लाह', खरीदने के लिए लोगों ने लगा दी लाखों की बोली

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में शामली के कैराना इलाके में एक मछली (Fish) को खरीदने के लिए लोग 5 लाख रुपए तक चुकाने को तैयार है। दरअसल, इस मछली पर 'अल्लाह' उभरा हुआ है। मछली पालन करने वाले शबाब अहमद ने बताया कि उन्होंने मछली को अपने एक्वेरियम में रखा है। वह इसे आठ महीने पहले लेकर आए थे। मछली जैसे-जैसे बड़ी हो रही है, वैसे-वैसे उसके पेट पर पीले रंग में 'अल्लाह' लिखा नजर आने लगा है।

शादाब ने बताया कि जब से यह मछली उनके घर में आई है, तब से उनके परिवार में काफी तरक्की हुई है। शबाब के मुताबिक मछली की बोली 5 लाख रुपए तक लग गई है।