आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया पर हर कुछ दिनों में कोई न कोई नया ट्रेंड वायरल हो जाता है। खासकर जब से AI टूल्स का चलन बढ़ा है, तब से लोग अपनी साधारण तस्वीरों को भी बेहद क्रिएटिव और आकर्षक इमेज में बदल रहे हैं। इंस्टाग्राम, फेसबुक और X जैसे प्लेटफॉर्म पर ऐसे AI जनरेटेड फोटोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर यूजर्स भी इन्हें ट्राई करने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने ऐसे कई AI फोटो ट्रेंड जरूर देखे होंगे।
सोशल मीडिया पर छाया नया AI फोटो ट्रेंडइन दिनों एक नया और दिलचस्प AI फोटो ट्रेंड काफी चर्चा में है। इसमें यूजर अपनी एक साधारण फोटो और एक खास AI Prompt का इस्तेमाल करते हैं। इस Prompt की मदद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल आपकी फोटो को एक क्रिएटिव कॉन्सेप्ट में बदल देता है। इसमें आपकी ओरिजिनल फोटो को बीच में रखा जाता है और उसके चारों ओर उसी फोटो के अलग-अलग स्टाइल और एंगल में क्यूट और आकर्षक वर्जन तैयार किए जाते हैं। साथ ही कुछ स्टाइलिश और इमोशनल लाइन्स भी इमेज में जोड़ी जाती हैं, जो इसे और ज्यादा खूबसूरत बना देती हैं।
कैसे बनती है ऐसी AI जनरेटेड फोटो?इस तरह की फोटो बनाने के लिए यूजर्स को किसी AI इमेज जनरेशन टूल में अपनी फोटो अपलोड करनी होती है और साथ में एक सही Prompt डालना होता है। Prompt जितना ज्यादा डिटेल्ड और क्रिएटिव होगा, रिजल्ट उतना ही बेहतर आएगा। AI टूल आपकी तस्वीर को समझकर उसे अलग-अलग स्टाइल, पोज और बैकग्राउंड में बदल देता है, जिससे एक ही फोटो के कई आर्टिस्टिक वर्जन तैयार हो जाते हैं।
सोशल मीडिया यूजर्स में बढ़ा क्रेजइस नए ट्रेंड ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया है। लोग अपनी प्रोफाइल फोटो से लेकर फनी और एस्थेटिक इमेज तक इसी AI ट्रिक से बना रहे हैं और उन्हें शेयर कर रहे हैं। खास बात यह है कि ये फोटो देखने में प्रोफेशनल एडिटिंग जैसी लगती हैं, जबकि इन्हें बनाना बेहद आसान होता है। यही वजह है कि यह ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है और हर दिन हजारों लोग इसे आजमा रहे हैं।
किस Prompt से बना सकते हैं ऐसी फोटोआपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक शख्स ने अपने अकाउंट (neotech_45) पर वीडियो बनाकर इसके बारे में बताते हैं। उसने ही कैप्शन में इसका प्रोम्प्ट भी दिया है और वो प्रोम्प्ट ये Use a real face as a reference photo. The background is the same as in the photo. The lighting is warm, soft, and clean, with subtle shadows. Around the image, add several mini chibi (3D cute style versions of the character, while maintaining the original facial features.expressions: jumping cheerfully waving sitting relaxedholding a drink cute and playful expressions Add hand-drawn white doodle elements: outline around the main body stars, hearts, sparkles motion lines small cute icons Add aesthetic handwriting such as: shine, bright day, happy, smile, etc. (casual doodle font) Overall style: clean & aesthetic composition white sticker outline soft pastel color tone high detail 3D chibi glossy look cute Korean style instagrammable 9:16 ratio है। हमने भी इस प्रोम्प्ट को ट्राई किया और इसने बिल्कुल वैसी ही फोटो बनाई जो आपने सबसे ऊपर देखी। एक बार आप भी ट्राई कीजिए।