गुजरात : अहमदाबाद में महिला ने गर्मी से बचने के लिए लाखों की कार पर कर दी गोबर की कोटिंग, तस्वीरें देख हो जायेंगे हैरान

गुजरात में इन दिनों 45 डिग्री से भी अधिक तापमान दर्ज किया गया है। गर्मी से बचने के लिए एक महिला ने अपनी पूरी कार पर गोबर का लेप लगाया है। जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोग कार की फोटो शेयर ही नहीं कर रहे, बल्कि इस आइडिया की तारीफ भी कर रहे हैं। जब एक व्यक्ति रूपेश गौरांग ने इस कार को देखा तो उसने इसकी फोटो फेसबुक पर शेयर की। उसने लिखा कि गाय के गोबर का इससे अच्छा इस्तेमाल इससे पहले कभी नहीं देखा। उसने आगे बताया कि यह कार सेजल शाह की है। उसने बताया कि यह तस्वीर उसे व्हाट्सअप पर किसी ने शेयर किया था। फोटो में टोयोटा की प्रीमियम सेडान कार कोरोला दिख रही है।

इसकी दो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है। सोशल मीडिया यूजर्स का इन तस्वीरों को देखकर हंस-हंस के बुरा हाल है। कार के दरवाजे से लेकर बोनट और छत तक गोबर से लीपा गया है। ऐसा माना जाता है कि गोबर गर्मी में ठंडक का एहसास दिलाने में मदद करता है।

क्या है गोबर के फायदें

- असल में गाय का गोबर उष्मारोधी (इंसुलेटर) की तरह काम करता है। जानकारों का कहना है कि कार के ऊपर लगाने से वह बाहरी वातावरण से आ रही उष्मा को अंदर नहीं आने देगा। इससे कार के अंदर ठंडक बनी रहेगी।

- आज भी ग्रामीण इलाकों में गोबर को घरों के फर्श और दीवारों पर लगाया जाता है, जिससे घर सर्दी में गर्म और गर्मी में ठंडा बना रहता है।

- गाय के गोबर का इस्तेमाल प्राकृतिक कीटाणुनाशक और मच्छर भगाने के लिए भी किया जाता है।

- ऐसा भी दावा किया जाता है कि गाय का मूत्र कई बीमारियों में फायदा पहुंचाता है।