यहां की महिलाओं पर नहीं दिखाई देता उम्र का असर, धूप से भी करती हैं परहेज

बढती उम्र की वजह से चहरे की रंगत खोना आम बात है। खासतौर से महिलाओं की उम्र बढ़ने के साथ ही उनके चहरे पर झुर्रियां आने लगती हैं और बुढ़ापा झलकने लगता हैं। हांलाकि कई महिलाएं खुद को फिट रखकर चहरे पर अपनी उम्र झलकने नहीं देती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि एक देश ऐसा भी हैं जहां की महिलाओं पर उम्र का कोई असर नहीं होता हैं और उनकी खूबसूरती लम्बे समय तक उन्हें जवां बनाए रखती हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

हम बात कर रहे हैं ताइवान की। यह एक द्वीप है, जो अपने आसपास के कई द्वीपों को मिलाकर चीनी गणराज्य का हिस्सा है। ताइवान से एक देश के रूप में विश्व के 17 देशों से ही संबंध रह गए हैं। यह द्वीप अपने आप में कई सामाजिक सांस्कृतियों को समेटे हुए है। ताइवान की आबादी करीब 2.36 करोड़ है। यहां के 70 प्रतिशत लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं।

इस देश की महिलाएं खूबसूरत भी होती हैं और लंबे समय तक जवां दिखती हैं। इसके पीछे इनका खानपान या फिर मेकअप कारण नहीं है, बल्कि इनकी खूबसूरती का अलग ही राज है। इस देश में रहने वाली लड़कियां अपने रंग-रूप को लेकर ज्यादा ही सजग रहती हैं। इस कारण वे धूप में ज्यादा बाहर नहीं निकलतीं, क्योंकि इनका ऐसा मानना है कि धूप में निकलने से चेहरा काला और खराब हो जाता है।

ताइवान के लोगों का मानना है कि धूप में निकलने से उम्र घट जाती है और इसलिए चाहे कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो, लोग धूप में बिलकुल भी नहीं निकलते। यहां के लोग खेलों में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं और इसलिए भी वो बहुत फिट रहते हैं।

हममें से कई लोगों को बारिश में भींगना काफी पसंद करते हैं, लेकिन ताइवान के लोग हमसे देश से उलट, बारिश में भींगना बिल्कुल पसंद नहीं करते। खासकर यहां की महिलाओं को बारिश में भींगने से खास एलर्जी है। एक अध्ययन में ये बात सामने आई है कि यहां के लोग काफी मेहनतकश होते हैं। मेहनत करके लोग पूरे दिन में 10 घंटे काम करते हैं। यहां के लोग कम उम्र में ही धनवान बन जाते हैं।