शारीरिक संबंध बनाते ही मर जाता है ये जीव

इंसान हो या जानवर नए जीवन की उत्पत्ति के लिए दोनों शारीरिक संबंध बनाते हैं। यही संसार का नियम है और इसी तरह जीवन की उत्पत्ति चली आ रही हैं। लेकिन ये संबंध किसी की मौत का कारण बने तो क्या हो। जी हाँ, आज हम आपको एक ऐसे जीव के बारे में बताने जा रहे हैं जो शारीरिक संबंध बनाते ही मर जाता है। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

नर मधुमक्खी एक ऐसा जीव है जो मादा मधुमक्खी के साथ संबंध बनाते समय मर जाता है। विज्ञान की मानें तो ऐसा रानी मधुमक्खी से संबंध बनाते समय नर मधुमक्खी का लिंग मादा के अंदर ही फट जाता है जिसके कारण नर की मृत्यु हो जाती है।

ब्रिटेन के बंबलबी कंजर्वेशन ट्रस्ट के रिचर्ड कोमोंट कहते हैं कि किसी भी प्रजाति की नर मक्खी डंक नहीं मारती। ज्यादातर प्रजातियों की मक्खियां डंक नहीं मारती केवल मादा मधुमक्खी ही ऐसा कर सकती है।