तीखा खाने के बाद महिला खांसी, टूट गई 4 पसलियां, वजह कर देगी आपको हैरान

चीन के शंघाई से एक ऐसी घटना सामने आई जिसने सभी को चौका दिया। यहां तीखा खाना खाने के बाद खांसने से एक महिला की 4 पसलियां टूट गईं। हुआंग (सरनेम) नाम की यह महिला शंघाई की रहने वाली है, जिसने मीडिया से बताया कि जब वह खांसी तो उसे अपने सीने के अंदर से कुछ चटकने की आवाज सुनाई दी। पहले तो उसने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। हालांकि, सांस लेने और बात करने के दौरान जब उसे दर्द महसूस होने लगा, तो उसने डॉक्टर के पास जाने का फैसला किया। डॉक्टरों ने महिला की जांच की और सीटी स्कैन से बाद पता चला कि हुआंग की चार पसलियां टूटी हुई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि 5 फीट 6 इंच लंबी इस चीनी महिला का वजन काफी कम होने के कारण उसकी पसलियों को खांसते वक्त मांसपेशियों से सपोर्ट नहीं मिला था और वह टूट गईं। डॉक्टर्स ने उसकी चेस्ट को बैंडेज कर महीनेभर आराम करने को कहा है ताकि उसकी पसलियां जुड़ सकें।

पसलियों में फ्रैक्चर का मुख्य कारण कम वजन होना

डॉक्टरों ने बताया कि पसलियों में फ्रैक्चर का मुख्य कारण हुआंग के शरीर का कम वजन था। असल में, हुआंग की लंबाई 5 फीट 6 इंच और वजन 57 किलोग्राम है। SCMC की रिपोर्ट के अनुसार, डॉक्टर ने महिला से कहा कि उनके शरीर का ऊपरी हिस्सा इतना पतला है कि उनकी त्वचा के नीचे मौजूद पसलियों को साफ तौर पर देखा जा सता हैं। हड्डी को सहारा देने के लिए कोई मांसपेशी नहीं है, इसलिए खांसने पर पसलियां आसानी से टूट सकती हैं। वहीं महिला ने कहा कि वह ठीक होने के बाद अपनी मांसपेशियों और शरीर के ऊपरी हिस्से के वजन को बढ़ाने का प्रयास करेंगी।