शख्स को एकसाथ 10 बियर पीना पड़ा भारी, अंजाम सोच से परे

अक्सर आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो पार्टी के दौरान बियर पीना पसंद करते हैं और जिनमें से कुछ लोगों की कैपेसिटी बहुत ज्यादा होती हैं और वे लगातार कई बियर पी सकते हैं। लेकिन ऐसा करना एक शख्स को भारी पड़ गया। जी हाँ, यह मामला हैं चीन का जहाँ एक शख्स एकसाथ 10 बियर पी गया और इसके बाद लगभग 18 घंटों तक अपना पेशाब भी रोके रखा। हुआ ये कि इससे उसका मूत्राशय यानी ब्लैडर ही फट गया।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स की उम्र 40 वर्ष है। इसका नाम हू है। तबीयत खराब होने पर उसे चीन के पूर्वी प्रांत झेजियांग के झूजी पीपुल्स अस्पताल में ले जाया गया। उसे बहुत दर्द हो रहा था। यूरोलॉजी डिपार्टमेंट में फिर शख्स को स्कैन किया गया। पता चला कि पेशाब रोकने के वजह से उसके ऑर्गन काफी प्रभावित हुए हैं। यहां तक कि उसका मूत्राशय ही फट गया।

बता दें की इसके बाद शख्स का इमरजेंसी ऑपरेशन करना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर्स ऑपरेशन के जरिए शख्स के डैमेज ऑर्गन को रिपेयर कर दिया है। फिलहाल पीड़ित की हालत ठीक है। वो रिकवर कर रहा है। इस बारें में डॉक्टर्स का कहना है कि यह एक रेयर मामला है। ऐसा तभी होता है जब कोई अपने पेशाब को रोकने कोशिश करता है। ब्लैडर लचीला होता है और इसकी क्षमता 350 से 500 मिली लीटर तक होती है। ज्यादातर देर पेशाब रोकने पर परिणाम घातक हो सकते हैं।