दुनिया के सबसे खतरनाक खेल, जहा होता है सीधा मौत से सामना

खेलों का व्यक्ति के जीवन में बड़ा महत्व हैं। मनपसंद खेल व्यक्ति का मन प्रफुल्लित करते हैं और उन्हें खुशी प्रदान करते हैं। हर व्यक्ति का खेल का अपना टेस्ट होता है। कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें रोमांच से भरे खेल पसंद आते हैं। और इस रोमांच के चलते वे ऐसे खेल भी खेल जाते हैं जो कि उनकी जिंदगी के लिए नासूर बन जाते हैं। आज हम आपको ऐसे ही खेल बताने जा रहे हैं जिनको खेलने में रोमांच के साथ आनंद तो आता हैं, लेकिन इन खेलों का मतलब ही है मौत से सामना। तो आइये जानते हैं ऐसे रोमांच से भरे खेलों के बारे में।

* बुल फाइटिंग : ये दुनिया का सबसे खतरनाक खेल माना जाता है। कई देशों ने तो इसे बैन भी कर रखा है, लेकिन आज भी ये खेल खतरों को मोल लेने वाले खतरनाक खिलाडिय़ों के लिए पसंदीदा खेल बना हुआ है। इस खेल में कई लोग हिस्सा लेते हैं जो खतरनाक सांडों से लड़ते हैं या उनके आगे भागते हैं। स्पेन में तो ये मुख्य रूप से फेमस है।

* बंजी जम्पिंग : इसे कहते हैं मौत के कुएं में कूदना। खुद के पैरों में रस्सी बांधकर कई हजारों फीट ऊंचे पहाड़ों से छलांग लगाने में लोगों को बड़ा रोमांच मिलता है। ये खेल कई जगह बैन कर दिया गया है, लेकिन फिर भी लोग इसे खेलने दूर-दूर तक चले जाते हैं।

* स्काई डाइविंग : आसमान की ऊंचाई से सीधे छलांग लगाना आसान नहीं होता। काफी खतरा है इस खेल में। ये वैसे तो पूरे सुरक्षा इंतजामों के बीच किया जाने वाला करतब है, लेकिन हादसे होने से तो कोई भी नहीं रोक सकता। इसके दौरान भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन फिर भी स्काई डाइविंग के दीवाने इसके पीछे दौड़े आते हैं।

* स्कुबा अंडरवाटर डाइविंग : दिखने में और सोचने में खेल बड़ा ही सिंपल और खूबसूरत लगता है, लेकिन ये एक बेहद ही खतरनाक खेल है। इस खेल में पानी के नीचे बनी गुफाओं में जाकर डाइविंग करना होता है जो खतरे से खाली नहीं। उपकरण फेल हो जाने कि स्थिति में आप जल्दी से सतह पर नहीं आ सकते।

* माउंटेन क्लाइंबिंग : इस खेल में सीधे खड़े पहाड़ों पर चढऩा होता है। यह पहाड़ इतने सीधे खड़े होते हैं मानो कोई सीधा गिरता झरना जम गया हो। ज्यादातर खिलाड़ी बिना किसी सुरक्षी साधनों के ही इतना खतरनाक जोखिम मोल लेते हैं। एक छोटी सी चूक और सीधे मौत।