दुनिया का सबसे महंगा पानी जिसकी एक बोतल की कीमत में आप खरीद सकते हैं कई गाडियां

पानी जीवन का आधार हैं। किसी जीव को जीने के लिए पानी की आवश्यकता तो पड़ती ही हैं। कई लोग होते हैं जो बोतल का ही पानी पीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ पानी की बोतल ऐसी भी हैं जिनके दाम सोने से भी ऊपर हैं। सुनने में जरूर हैरानी होगी लेकिन यह सच हैं। दुनिया में सबसे महंगे एक बोतल पानी की कीमत इतनी है कि उसकी कीमत में आप कई गाडियां खरीद सकते हैं। दुनिया के सबसे महंगे पानी की एक बोतल की कीमत करीब 45 लाख रुपये है। इस बोतल में 1 लीटर पानी भी नहीं रहता है। इसमें सिर्फ 750 मिलीलीटर पानी ही आता है। हम बात कर रहे हैं एक्वा दी क्रिस्टेलो ट्रिबूटो अ मोडिगलियानी पानी की बोतल की जो बनी ही 24 कैरेट सोने से है।

दुनिया में Acqua di Cristallo Tributo a Modigliani सबसे महंगा बोतल में बिकने वाला पानी है। फिजी और फ्रांस में एक नेचुरल स्परींग (जमीन के अंदर से निकला पानी का सोता) से यह पानी आता है। इस बोतल की पैकिंग की कीमत ही बहुत ज्यादा है। इसका पानी भी विशिष्ट स्वाद वाला होता है। लेकिन आप पानी की कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे।

इस एक बोतल की पानी कीमत लाखों रुपये होनी की कई वजहें हैं। पानी महंगा होने की वजह इसकी बोतल भी है। इस पानी की बोतल 24 कैरेट ठोस सोने से बनी होती है। दुनिया के सबसे महंगे पानी के बोतल को दुनिया के सबसे मशहूर बोतल डिजाइनर फर्नांडो अल्तामिरानो ने डिजाइन किया है। दुनिया की सबसे महंगी बोतल कॉन्यैक डुडोगन हेरिटेज हेनरी IV को फर्नांडो ने ही डिजाइन किया था। इस पानी का स्वाद भी काफी अलग होता है। इसके अलावा यह आम पानी की तुलना में कई गुना ज्यादा एनर्जी वाला होता है।