ऐसा भी है एक अनोखा ताजमहल, जिसमें दफ़न है 150 लोग

हमारे देश में कई अनोखी चीजें और एतिहासिक इमारतें हैं जिसमें से एक ताजमहल भी हैं, जिसे अपनी संरचना और ख़ूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप दुनिया के पहले ताजमहल के बारे में जानते हैं जिसके अनुरूप ही आगरा का ताजमहल बनाया गया हैं। जी हाँ, आज हम आपको इसके बारे में में बताने जा रहे हैं और अनोखी बात तो यह है कि इसमें आज भी 150 से ज्यादा लोग दफ़न हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

इस मकबरे को दुनिया का सबसे पहला ताजमहज कहा जाता है, क्योंकि वर्तमान का आगरा का ताजमहल भी इसी की कलात्मकता को लेकर बनाया गया था। यह मकबरा दिल्ली में स्थित है और इस मकबरे का नाम “हुमांयू का मकबरा” है। यह शहंशाह हुमांयू की बेगम “हमीदा बानो बेगम” के कहने पर तैयार किया था।

बता दें कि इस मकबरे में मुगल शासकों के परिजनों की कब्रें भी बनी हुई है, जो की 150 से भी ज्यादा की संख्या में हैं। इसमें हुमांयू का मकबरा भी शामिल है और ये सभी कब्रे हुमायूं के मकबरे के सामने स्थित पार्क में बनी हैं।