मुंबई का अनोखा रेस्टोरेंट जहां सिर्फ इशारों में की जाती हैं बात

हर रेस्टोरेंट अपनेआप में कुछ खासियत रखता हैं जिसके लिए उसे जाना जाता हैं। सभी रेस्टोरेंट दूसरों से कुछ अलग करना चाहते हैं ताकि ग्रहण उस तरफ आकर्षित हो। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां सिर्फ इशारों में बात की जाती हैं। जी हां, यहां ऑर्डर देने के लिए बोलना नहीं पड़ता सिर्फ इशारा करना होता है। यह रेस्टोरेंट ऐसा है जो खाने के साथ साथ परोसने के लिए भी जाना जाता है।

हम बात कर रहे है मुंबई के मिर्ची एंड माइम रेस्टोरेंट की। यहा काम करने वाले सभी वेटर मूक-बधिर है। यह इशारों में ही ऑर्डर लेते और बखूबी तरीके से परोसते है। रेस्टोरेंट के ऑनर प्रशांत इस्सर का कहना है कि मैनें समाज के लिए कुछ करने का सोचा। जब रेस्टारेंट की शुरूआत कर रहे थे तब प्लान था कि कुछ अलग करना है। तब हमे हमारे साथी ने सलाह दी की हम ऐसा रेस्टोरेंट खोल सकते है जहां केवल विकलांग काम करते है।

रेस्टोरेंट के नाम को लेकर प्रशांत के पार्टनर का कहना था कि यहां इंडियन फूड सर्व किया जाता है। मिर्ची इंडियन फूड की खासियत है। और माइम का अर्थ इशारों में बात करना।