कुत्ते चलेंगे अब रिमोट के इशारों पर, बनी अनोखी जैकेट

लोग अपने घरों में पालतू जानवर के रूप में कुत्तों को पालना पसंद करते हैं क्योंकि ये वफादार होते हैं और अपने मालिक का कहना मानते हैं। आपने कई ट्रेंड कुत्तों को देखा होगा जो अपने मालिक के कहने पर कई करतब दिखाते हुए नजर आते हैं। अगर आप भी अपने पालतू कुत्तों को ऐसा बनाना चाहते हैं तो अब आसान होगा क्योंकि एक ऐसी अनोखी जैकेट का अविष्कार किया गया हैं जिसकी मदद से अब कुत्ते रिमोट के इशारे से चल सकेंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में।

लेकिन अब यह संभव है। इजरायल के बेन-गूरियन विश्वविद्यालय ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है, जिससे कुत्तों को रिमोट के जरिये कंट्रोल किया जा सकेगा। यह वाइब्रेशन के जरिये कुत्ते को संदेश भेजता है। यह डिवाइस एक खास किस्म की जैकेट है, जिसे कुत्तों की पीठ पर बांध दिया जाता है। इस जैकेट में एक सेंसर लगा हुआ है, जो वाइब्रेशन पैदा करता है। यह वाइब्रेशन कुत्तों के लिए एक भाषा का काम करता है, जिसके जरिये वो समझ जाते हैं कि उनका मालिक उनसे क्या कहना चाहता है।

शोधकर्ता योआव गोलन के मुताबिक, इस अनोखे जैकेट में चार छोटे-छोटे वाइब्रेशन बटन लगाये गये हैं और हर बटन के अलग-अलग मायने हैं। इनमें पास आना, पीछे जाना, लेट जाना और गोल-गोल घूमना शामिल हैं।