प्रेमी की बेवफाई का लिया भयानक बदला, सोते समय काटा प्राइवेट पार्ट और किया फ्लश

प्यार में धोखा मिलने पर इंसान कई बार ऐसे कदम उठा लेता है जो अपराध की श्रेणी में आते हैं। लेकिन ताइवान में प्रेमी की बेवफाई का के भयानक बदले का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसने सभी को झकझोर दिया। यहां लड़की ने प्रेमी के सोने के बाद उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। ऐसे में लड़की को लगा कि ऑपरेशन के जरिए वो उसको ठीक करा लेगा, इसी डर से लड़की ने कटे हुए प्राइवेट पार्ट को टॉयलेट में ले जाकर फ्लश कर दिया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला ताइवान के चंघुआ काउंटी में आने वाले शिहू टाउन का है। लड़की का आरोप है कि उसका प्रेमी उसके साथ बेवफाई कर रहा था और लाख समझाने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहा था।

प्रेमी का नाम हुआंग है और रात में सोने से पहले उसने पेटभर कर चिकन नूडल्स खाए और खूब शराब पी। इसके बाद प्रेमी बेसुध होकर सो गया। हालांकि प्रेमी जैसे ही सुबह उठा, चारों तरफ खून देखकर डर गया और थोड़ी देर बाद ही उसे दर्द का एहसास होने लगा। इसके बाद लड़के को पता चला कि किसी ने उसका प्राइवेट पार्ट उसके शरीर से अलग कर दिया है। कुछ समय बाद लड़के को ये पूरी कहानी पता चली और ये सब सुनकर वो स्तब्ध रह गया क्योंकि उसे इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि उसकी प्रेमिका फुंग उसके साथ ऐसा कर सकती है। फुंग ने जानकारी दी कि हुआंग उसके साथ धोखा कर रहा था। वो किसी और के साथ जिंदगी बिता रहा था। ऐसे में उसने हुआंग को सबक सिखाना ही जरूरी समझा। बता दें कि फुंग को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।