ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की लड़ाई में रेस्टोरेंट के वेटर को हुआ 3 लाख का फायदा, सच्चाई हैरान करने वाली

अक्सर देखा जाता हैं कि रिलेशनशिप में झगडे और नोंकझोंक चलती रहती है। लेकिन जब यह बढ़ता हैं तो रिश्ते कि मजबूती में कमी आने लगती हैं। दोनों पार्टनर की इस लड़ाई में अक्सर तीसरा व्यक्ति फायदा उठाता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ फ्लोरिडा के एक कपल के साथ जिसमें ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की लड़ाई में रेस्टोरेंट के एक वेटर को 3 लाख का फायदा हो गया। तो आइये जानते हैं इस अनोखे मामले के बारे में।

सेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लीयर स्काई कैफे में डेट के लिए गई थी। इस दौरान सेरीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उनके घर जाने के लिए न्यूयॉर्क की टिकट बुक कराने के लिए कहा। लड़के ने सेरीना को इसके लिए मना कर दिया। बस फिर क्या था दोनों के बीच इसी बात को लेतक बहस हो गई। दोनों के बीच जुबानी जंग बढ़ती गई और दोनों में से कोई चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद सेरीना ने गुस्से-गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके कार्ड से वेटर को 5000 डॉलर की टिप दे दी। जबकि दोनों का बिल 55 डॉलर आया था।

सेरीना के ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सेरीना को गिरफ्तार कर लिया है। ब्वॉयफ्रेंड ने यह भी बताया कि सेरीना ने शराब पी रखी थी। बिना इजाजत के किसी दूसरे का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के अपराध को लेकर फिलहाल सेरीना को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। यहां तक कि 1000 डॉलर का उन्हें जुर्माना भी लगा है। वहीं रेस्टोरेंट ने टिप के पैसे वेट्रेस को दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह वेट्रेस और रेस्टोरेंट पर निर्भर करता है कि उसे टिप वापस देनी है या नहीं।