BJP विधायक के बेटे का आईफोन से केक काटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा तबाही

जन्मदिन पर केक काटना सबही पसंद करते हैं। केक वैसे तो सामान्य तरीके से ही काटा जाता हैं लेकिन कई लोग अनोखे तरीके भी अपनाते है जो उन्हें अलग दिखाते हैं। ऐसा ही एक केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं जिसमें BJP विधायक के बेटे आईफोन से केक काटते नजर आ रहे हैं। देखकर आपको हंसी भी आएगी और गुस्सा भी, हालाँकि यह वीडियो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने आईफोन से केक काटने को लेकर तीखी आलोचना की है। कांग्रेस का कहना है यह पैसे और धनबल का फूहड़ प्रदर्शन है और ऐसा करके उन्होंने गरीब और वंचित वर्गों का अपमान किया है।

यह वीडियो कर्नाटक के कनकगिरी के भाजपा विधायक बसवराज दादेसुगुर के बेटे सुरेश का है जिन्होंने अपने बर्थडे पर आईफोन से केक काटा। उसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप देख सकते हैं। मिली जानकारी के तहत विधायक के बेटे ने बल्लारी जिले के होसापेटे में दोस्तों के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। अब इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे देखकर कोई कह रह है कि ये उसकी लाइफ है, तो किसी का कहना है यह गरीबों का अपमान है। आप सभी को बता दें कि यह कोई पहला वीडियो नहीं है। बल्कि इसके पहले विधायक के बेटे की ऑडी में सवारी करते और रेस्तरां में खाना खाते हुए भी वीडियो सामने आए हैं।