झील में मस्ती कर रहे थे लोग, तभी अचानक आ गिरी चट्टान; देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

ब्राजील में एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। ब्राजील के एक झील में मोटरबोट पर सवार कुछ लोगों पर अचानक चट्टान गिर गई। इस घटना से संबंधित एक वीडियो (Video Viral) सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। इस वीडियो में घटना की भयावहता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। इस हादसे में 7 लोगों के मारे जाने की आशंका है जबकि करीब 32 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मरने वालो की संख्या और बढ़ सकती हैं।

जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि झील में कुछ मोटरबोट इधर से उधर घूम कर रहे हैं। मोटरबोट पर सवार लोग झील का आनंद ले रहे है। इसी बीच अचानक चट्टान की एक दीवार तीन मोटरबोट के ऊपर आकर गिरती है। स्थानीय समय के अनुसार यह हादसा करीब 11 बजे हुआ है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मिनास गिरेस राज्य में पिछले 24 घंटों से बारिश हो रही है। बारिश में चट्टानों के गिरने की आशंका बनी रहती है।

लेफ्टिनेंट पेद्रो एहारा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि चट्टान की चपेट में तीन मोटरबोट आए। 32 जीवित लोगों को निकाल लिया गया है। इनमें से 9 का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। गोताखोरों और हेलीकॉप्टर की मदद से पानी में फंसे और लोगों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि अभी भी हादसे के बाद 20 लोग लापता है।