करोड़ों की मालकिन है यह मुर्गी, सुरक्षा के लिए है सिक्यूरिटी गार्ड

दुनिया में करोडपति लोगों की कोई कमी नहीं हैं। दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास पैसा, गाड़ी, बंगला सबकुछ हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे करोडपति के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर आपको झटका तो जरूर लगेगा, क्योंकि वह करोडपति कोई इंसान नहीं बल्कि उन करोड़ों का मालिक एक मुर्गा हैं। यह मुर्गी करोड़ों की दौलत की मालिक है। इस मुर्गी के पास खुद के सिक्योरिटी गार्ड, शेफ और तो और महंगी गाडिय़ां भी हैं। आइये जानते हैं ओर इस मुर्गी के बारे में।

गीगू नाम की ये मुर्गी सोने के अंडे तो नहीं देती, लेकिन सोने के बिस्तर पर जरूर सोती है। इस मुर्गी के पास इतना पैसा है कि लोगों की सारी जिंदगी इतना पैसा कमाने में निकल जाए।
गीगू के पास एक करोड़ डॉलर (66 करोड़ 95 लाख) की संपत्ति है। बंगला, गाड़ी, नौकर, और शानदार खाना खाने वाली गीगू को ये संपत्ति उसके मालिक से विरासत में मिली है।
इस मुर्गी के दोनों मालिकों की मौत के बाद उनकी सारी संपत्ति गीगू के नाम कर दी गई। गीगू के बाद भी ये संपत्ति उसके चूजों को मिल जाएगी।