एक ऐसा फाउंटेन जिससे निकलती है रेड वाइन जिसे पी सकते है फ्री में

दुनिया में आपने कई बड़े-बड़े फाउंटेन के बारे में सुना होगा जो कि अपनी ख़ूबसूरती और संरचना के लिए जाने जाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फाउंटेन के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनेआप में अनोखा हैं और सबसे अलग हैं। यह अपने आकार या संरचना के लिए नहीं अपितु मुफ्त में रेड वाइन पिलाने के लिए प्रसिद्द हैं। हम बात कर रहे है इटली के एक एेसे फाउंटेन की जहां से 24 घंटे शराब (रेड वाइन) निकलती है। यहीं नहीं, विजिटर्स इसका फ्री में मजा भी लेते हैं। अपनी इसी खासियत के कारण यह फाउंटेन धीरे-धीरे फेमस हो रहा है।

यह रेड वाइन फाउंटेन रोम के इटालियन शहर अबरुज्जा में बना है। यहां पर आने वाले लोग इस फाउंटेन से किसी भी समय रेड वाइन पी सकते है वो भी फ्री में। इस वाइन फाउंटेन में वाइन की शेप में नल बने हुए है, जिसमें वाइन निकलती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी रोम में वाइन फाउंटेंस खोले जा चुके है। इटली में घूमने गए लोग इस फाउंटेन को देखने जरूर जाते हैं। अगर आप भी रेड वाइन पीने के शौकीन है तो एक बार इस फाउंटेन पर जरूर जाएं।