डॉक्टर्स ने शख्स के शरीर से निकाली 12 इंच से भी बड़ी मछली

इस दुनिया में कब किसके साथ क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। कई बार ऐसी अजीब घटनाएं देखने को मिलती हैं कि जानकर भी विश्वास करना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला चीन में जब डॉक्टर्स द्वारा एक शख्स के शरीर से 12 इंच से भी बड़ी मछली निकाली गई। मछली शख्स के मलाशय के अंदर चली गई थी और डॉक्टर्स को ऑपरेशन करना पड़ा। उक्त शख्स के मुताबिक वह गलती से मछली के ऊपर बैठ गया था।

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो और फोटोज तेजी तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें मरीज के शरीर के अंदर फंसी नीले रंग की तिलपिया मछली को हटाते हुए डॉक्टर्स दिखाई दे रहे हैं। जंहा इस बात का पता चला है कि चीन की लोकल मीडिया में मछली के आकार के बारे में नहीं बताया गया है, लेकिन तस्वीरों के मुताबिक इसकी लंबाई 12-16 इंच के बीच है।

जानकारी के लिए हम बता दें कि यह घटना पिछले मंगलवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के झाओकिंग फर्स्ट पीपुल्स अस्पताल में हुई थी। दरअसल यहां एक आदमी के पेट में अचानक से दर्द शुरू हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उस शख्स का एक्स-रे स्कैन किया, जिसकी तस्वीर को देखने के बाद खुद डॉक्टर भी हैरान हो गए। डॉक्टरों ने देखा की एक मरी हुई मछली शख्स के मलाशय में अटकी पड़ी है। इस दौरान शख्स ने बताया कि वह गलती से उस मछली पर बैठ गया था, जिसके बाद मछली उसके मलाशय के अंदर घुस गई। हालांकि, अब शख्स पूरी तरह से ठीक है।