शराब के नशे में एक माँ की दरिंदगी, 8 महीने के बच्चे को पड़ी भारी, जानकर ही रूंह कांप उठेगी

माँ एक ऐसा शब्द हैं जिसे भगवान् से भी ऊपर दर्जा दिया गया हैं और कहा गया हैं कि एक माँ अपने बच्चों के लिए कभी गलत नहीं हो सकतीं हैं, जो कि सच भी हैं। लेकिन आज हम आपको जिस महिला से जुडी जानकारी देने जा रहे हैं वह माँ शब्द के लायक नहीं हैं क्योंकि उस महिला ने शराब के नशे में अपने 8 महीने के बच्चे के साथ जो दरिंदगी दिखाई हैं वह रूंह कंपा देने वाली हैं। तो आइये जानते हैं इस अनोखी घटना के बारे में।

मां ने शराब पीकर बेटे के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। डेली मेल में छपी रिपोर्ट की मानें तो एडलिना कारिनसोवा नामक महिला ने अपने आठ महीने के बेटे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हालांकि इस हमले में बच्चे की जान बच गई। पुलिस ने जब महिला को गिरफ्तार कर इस संबंध में पूछताछ की तो उसने ऐसी बात बताई कि पुलिसवाले भी सुनकर हैरान थे।

दरअसल, एडलिना ने हमले का कारण बताया। उसने पुलिस को कहा, 'एडलिना अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक अन्य महिला मित्र के साथ शराब पी रही थी। इस बीच तीनों किचन में थे और पार्टी सेलीब्रेट कर रहे थे। किसी बात को लेकर उसका अपने ब्वॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया। दोनों की लड़ाई का शोरगुल सुन 8 महीने का बच्चा तोलिक नींद से जग गया और तेज-तेज रोने लगा।

इसके बाद महिला ने मासूम के साथ दिल दहला देने वाला काम किया। शराब के नशे में चूर एडलिना भूल गई कि वह उसकी अपनी औलाद है और उसने बच्चे के रोने की आवाज से चिड़चिड़ाकर अपने बेटे की गर्दन और पेट पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किए।

गनीमत रही कि एडलिना की महिला मित्र ने बच्चे को उसकी गिरफ्त से वक्त रहते छुड़ा लिया। इसके बाद एडलिना की महिला दोस्त ने पुलिस और ऐम्बुलेंस दोनों को फोन किया। बच्चे की जान बचा ली गई है। उसके गर्दन और पेट पर गहरे जख्म हैं। वहीं एडलिना के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा चल रहा है।