ओसामा बिन लादेन के रूप में है इस मगरमच्छ की पहचान, 80 लोगों को बना चुका है शिकार

ओसामा बिन लादेन को तो सभी जानते हैं जो आतंक का सबसे बड़ा चेहरा था। अमेरिकी सैनिकों द्वारा ओसामा को मार गिराया गया था। इसके बाद से शायद ही किसी ने अपने बच्चे का नाम ऐसा रखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि युगांडा में एक मगरमच्छ का नाम आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के नाम पर रखा गया हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि मगरमच्छ का नाम कैसे ओसामा बिन लादेन हो सकता हैं? यह मगरमच्छ के व्यवहार के कारण हो पाया।

यह अब तक 80 लोगों को अपना शिकार बना चुका है। एक रिपोर्ट के अनुसार, युगांडा के एक गांव में एक मगरमच्छ ने ऐसा आतंक मचाया कि तंग आकर लोगों ने उसका नाम ‘ओसामा बिन लादेन’ रख दिया। खबरों के अनुसार इस मगरमच्छ ने 80 लोगों को अपना शिकार बनाया है। वही दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि लोगों ने अधिकारियों के साथ मिलकर इस मगरमच्छ को पकड़ लिया है।

ऐसा कहा जा रहा है कि इसकी उम्र 75 साल है और साल 1991 से लेकर 2005 के बीच में इस जानवर ने गांव की आबादी के दसवें हिस्से को मार डाला। खबरों के अनुसार मगरमच्छ उन बच्चों को भी अपना शिकार बनाता था, जो झील किनारे पानी भरने या फिर नहाने जाते थे। केवल यही नहीं, बल्कि मगरमच्छ शिकार के लिए पानी की सतह पर तैरती नाव पर भी छलांग लगा देता था। बताया जा रहा है ग्रामीण इस मगरमच्छ को मारना चाहते थे, लेकिन, अधिकारियों ने उसे युगांडा क्रोक्स को ब्रीडिंग प्रोग्राम के लिए दे दिया।