सेक्स करने के लिए 80 साल के पति ने खाई वायग्रा, पत्नी ने किया इंकार तो कर डाली हत्या

अक्सर देखा जाता हैं कि रिश्ते में एक पार्टनर जब किसी बात के लिए मना कर देता हैं तो दूसरा पार्टनर नाराज हो जाता हैं जिसका असर उनके रिश्ते पर पड़ता हैं। कई बार यह लड़ाई सेक्स की मनाई पर भी होती हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं इटली से जहां पति ने सेक्स करने के लिए वायग्रा खाई लेकिन पत्नी ने सेक्स करने से इंकार कर दिया तो पति ने उसकी हत्या कर डाली। इसमें 80 साल के एक शख्स ने अपनी 61 साल की पत्नी का मर्डर कर दिया।

ये शॉकिंग मर्डर हुआ इटली के Fanano di Gradara में। घटना 25 से 26 दिसंबर की रात में हुआ बताया जा रहा है। 61 साल की नतालिया किरीचौक की छाती पर उसके पति 80 साल के वीटो संगिनी ने चार बार हमला किया था। इससे नतालिया की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने अपने पति से संबंध बनाने से मना कर दिया था। लोकल मीडिया के अनुसार जब शख्स ने अपनी पत्नी को संबंध बनाने के लिए कहा तो उसे इंकार कर दिया। इससे गुस्साए शख्स ने चाक़ू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला की डेड बॉडी उसके घर के फ्लोर से बरामद की गई।

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि बीवी की हत्या के बाद शख्स ने सुबह नाश्ता किया। इसके बाद वो अपने कुत्ते को घुमाने ले गया। और बिलकुल नॉर्मल दिन की तरह सबसे बातचीत की। इसके बाद दोपहर को वो फिर से अपने कुत्ते को वॉक पर ले गया जहां उसने अपने पड़ोसी को इस हत्या की जानकारी दी और उसे पुलिस को खबर करने को कहा। लेकिन पड़ोसी ने इस मामले से खुद को दूर कर शख्स से ही पुलिस को जानकारी देने की बात कही।

बाद में एक महिला नतालिया को ढूंढने आई लेकिन शख्स ने उसे भगा दिया। जब नतालिया के बॉस का कॉल आया तब शख्स ने उसे कहा कि अब वो कभी नतालिया से बात नहीं कर पाएगा क्यूंकि उसने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है। साथ ही शख्स ने नतालिया के बॉस पर अपनी पत्नी से रोमांस का भी आरोप लगाया। तब जाकर नतालिया के बॉस ने पुलिस को खबर की और फिर डेड बॉडी को बरामद किया गया। जब शख्स से मर्डर का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि वायग्रा खाने के बाद उसकी पत्नी ने सेक्स से इंकार कर दिया था। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।