11 फुट लंबा अजगर है इस 8 साल की बच्ची का दोस्त, VIDEO देखकर रह जाएंगे हैरान

हर किसी की जिंदगी में एक दोस्त होता हैं जिसके साथ समय गुजारना उन्हें पसंद होता हैं। कई लोगों के दोस्त पालतू जानवर भी होते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसी बच्ची के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका दोस्त 11 फुट लंबा अजगर है। यह उनका पालतू जानवर हैं। 8 वर्षीय इनबर इजरायल की रहने वाली हैं। इनबर का दोस्त उसका पालतू सांप है। यह सांप उसका स्विमिंग बड्डी भी है। इनबर जब भी अपने स्विमिंग पुल में उतरती है, तो उसका सांप भी उसके साथ रहता है।

सोशल मीडिया पर इनबर और बेले की स्विमिंग की वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी हैरान हो रहे हैं। इनबर के साथ रहने वाला ये सांप 11 फुट लंबा पीले रंग का अजगर है। भले ही यह सांप इनबर का पालतू जानवर हो, लेकिन बहुत से लोग सांप के साथ बच्ची को देखकर शॉक्ड रह जाते हैं। क्योंकि बच्चे सांप ही नहीं छोटी सी छिपकली देखकर भी घबरा जाते हैं। हालांकि, इनबर के साथ ऐसा कुछ भी नहीं है। उसे अपने पालतू सांप के साथ समय बिताना बहुत पसंद है।

‘रॉयटर्स’ की खबर के अनुसार, इनबर अपने माता-पिता के साथ साउथ इजराइल में एक कृषि समुदाय के एनीमल सैंक्चुरी में रहती हैं। इनबर को बचपन से ही अपने पालतू जानवरों से लगाव रहा है। बेले (सांप का नाम) भी उन्हीं पालतू जानवरों में से एक है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण जब लॉकडाउन लगा और स्कूल बंद हो गए, तो बेले ही वो दोस्त है जिसके साथ इनबर ने काफी समय बिताया। इनबर और बेले की दोस्ती बहुत पक्की है।

इनबर को अपने पालतू सांप के साथ घूमना और खेलना काफी पसंद है। इनबर की मां कहती हैं कि 'इनबर सांप और कई को जानवरों के बीच बड़ी हुई है। जब वो छोटी थी और नहाती थी तो बेले साथ ही रहता था। अब दोनों बड़े हो गए हैं, इसलिए वे साथ ही रहते हैं। यह हमारे लिए नॉर्मल है।'