यहां सिगरेट छोड़ने पर मिल रही 6 दिन की सवैतनिक छुट्टी, धूम्रपान रोकने की अनोखी पहल

आज के समय में देखा जा रहा हैं कि अधिकतर जनता धूम्रपान का शिकार हो चुकी हैं और सिगरेट के चक्कर में अपना जीवन बर्बाद कर रही हैं। कई रिपोर्ट्स में तो इसके भयानक परिणाम सामने आए हैं। वहीँ कंपनियों में भी सिगरेट ब्रेक से कर्मचारियों की कार्य क्षमता पर असर पड़ने पर भी सवाल खड़ा होने लगा हैं। ऐसे में धूम्रपान रोकने के लिए जापान की एक कंपनी ने अनोखी पहल की शुरुआत की हैं जिसके तहत यहां सिगरेट छोड़ने पर 6 दिन की सवैतनिक छुट्टी मिलेगी।

दरअसल, टोक्यो स्थित मार्केटिंग फर्म पिआला आईएनसी का ऑफिस बहुमंजिला इमारत के 29वें माले पर है। जिस भी कर्मचारी को सिगरेट पीनी होती है, उसे नीचे बेसमेंट में जाना होता है। इसमें कर्मचारी को 'सिगरेट ब्रेक' में करीब 15 मिनट का वक्त लगता है। इससे वे कर्मचारी ज्यादा नाराज थे, जो सिगरेट नहीं पीते थे, क्योंकि उन्हें किसी तरह का कोई अतिरिक्त रिफ्रेशमेंट टाइम नहीं मिलता था।