शराब के नशे में शख्स ने कर डाला यह काम, चारों और फैला खौफनाक मंजर, कराहते हुए दर्दनाक मौत

आपने यह तो सुना ही होगा कि शराब का नशा करने वाला इंसान कभी भी कुछ भी कर सकता हैं। ऐसा ही एक खौफनाक मंजर देखने को मिला कर्नाटक के उत्तर बेंगलुरु में जब एक 57 वर्षीय शख्स ने शराब के नशे में अपना ही गुप्तांग (Private Part) काट डाला और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त वह नशे में था। सोलादेवानाहल्ली के तिरुमलापुरा निवासी मृतक ननजप्पा के बेटे ने बताया कि वह पेशे से मजदूर था और नशे का आदी था।

मृतक के बेटे ने बताया कि शनिवार सुबह ही उसके पिता ने शराब पी ली थी। जब वह रात को काम करके वापस घर लौटा तो पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने उसके पिता की चीखने की आवाज सुनी थी। इसके बाद जब वह घर के अंदर घुसा तो पिता की हालत देख उसके होश उड़ गए। शख्स ने अपना गुप्तांग काट लिया था और उससे लगातार खून बह रहा था।

आनन-फानन में मृतक ननजप्पा के बेटे ने जब तक घायल पिता को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की तब तक उसके पिता ने दम तोड़ दिया था। मृतक ननजप्पा के बेटे ने बताया कि उसे नहीं पता कि पिता ने ऐसा क्यों किया। बताया जा रहा है कि ननजप्पा ने किचन की चाकू से अपना गुप्तांग काटा था। हालांकि पुलिस ने कहा कि उनके पास फिलहाल इस तरह की कोई घटना नहीं आई है।