शादी के लिए लड़की ढूंढने के इस तरीके ने खोली शख्स की किस्मत, 5000 लड़कियों ने भेजा प्रपोजल

आप सभी 29 वर्षीय मुहम्मद मालिक को तो जानते ही होंगे जो लंदन में रहते हैं। कुछ दिनों पहले ही यह शख्स अपने अनोखे कारनामे के चलते सुर्ख़ियों में आया था जिसमें उसने बर्मिंघम, लंदन सहित कई स्थानों पर अनूठी शादी का बोर्ड लगवाया था, जिसमें लिखा था 'मुझे अरेंज मैरिज से बचाओ'। #FindMalikAWife हैशटैग भी सोशल मीडिया पर जमकर प्रचारित करवाया। पोर्टल findMALIKswife.com भी बनवा डाला था।

दरअसल, ब्रिटेन में रहने वाले मुहम्मद मालिक ने दावा किया था कि वे अरैंजड मैरिज से बचना चाहते हैं। तत्पश्चात, उन्होंने दुल्हन तलाशने के लिए कुछ नया करने का सोचा। उन्होंने ब्रिटेन की सड़कों पर बिलबोर्ड लगवा दिया कि वह शादी करने के लिए लड़की खोज रहे हैं। तत्पश्चात, 5 हजार से ज्यादा लड़कियों ने शादी के लिए उनसे कांटेक्ट किया।

मगर अब यह भी सामने आया है कि मुहम्मद मालिक ने एक डेटिंग ऐप के लिए यह स्टंट किया था। ट्विटर पर भी मुहम्मद मालिक ने अब लिखा है कि लोग उन्हें मुस्लिम डेटिंग ऐप Muzmatch पर सर्च कर सकते हैं। मगर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि ये पूरा स्टंट ही Muzmatch ऐप के लिए ही किया गया था।