10 साल का बच्चा जिसके मुंह में निकले 50 दांत, लाखों लोगों में किसी एक को होती हैं परेशानी

मेडिकल क्षेत्र में कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जो डॉक्टर्स को भी हैरानी में डाल देते हैं। इसका एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं मध्यप्रदेश के इंदौर से जहां एक बच्चे के मुंह में 32 नहीं बल्कि 50 दांत मिले हैं जिसे देख डॉक्टर्स भी हैरान रह गए। मेडिकल के जगत में इस बीमारी को Odontoma बोला जाता हैं। एक लाख में तो केवल एक या दो मामले इस बीमारी के निकलते हैं। ऑपरेशन के चलते बच्चे के तीस दांत निकाल दिए गए हैं। कहा जा रहा है कि 18 वर्ष की आयु तक बच्चे के तीस दांत वापस आ जाएंगे।

जानकारी के अनुसार 10 वर्ष के बच्चे के मुंह में बहुत सूजन थी। उसे काफी वक़्त से दांतों में दर्द की भी शिकायत थी। ऐसे में बच्चे का तत्काल ऑपरेशन करना आवश्यक हो गया था। डॉक्टर सचिन ठाकुर के अनुसार यदि वक़्त रहते इस बीमारी का उपचार नहीं किया गया तो इसके गंभीर नतीजे देखने को मिल सकते हैं। बच्चे को भी ये समस्या थी कि उसके ये अतिरिक्त दांत उसके स्वस्थ्य दांतों पर भी प्रभाव डालने लगे थे। अभी के लिए एक तीन डॉक्टरों की टीम ने उस बच्चे का कामयाब ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन बहुत मुश्किल था तथा इसको करने में पूरे ढ़ाई घंटे लग गए। अब बच्चे की तबीयत ठीक बताई जा रही है तथा उसकी सेहत में भी सुधार हो रहा है।