मां की जान बचाने के लिए 5 साल के बच्चे की टॉय एंबुलेंस आई बहुत काम, आप भी जानकर हो जाएंगे हैरान

हर इंसान अपनी सेहत का बहुत ख्याल रखता हैं, लेकिन कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता हैं। ऐसा ही कुछ हुआ इंग्लैंड के टेलफोर्ड में जहां एक महिला अचानक बेसुध होकर गिर पड़ी। लेकिन महिला के 5 साल के बच्चे ने अपनी टॉय एंबुलेंस की मदद से अपनी मां की जान बचा ली जिसके बार में जानकर सभी हैरान हैं। दरअसल, इस पांच वर्षीय बच्चे की मां बेसुध होकर गिर गई थी। अगर सही वक्त पर उसे हॉस्पिटल नहीं ले जाया जाता तो उसकी मृत्यु भी हो सकती थी या फिर वो कोमा में चली जा सकती थी। लेकिन बच्चे ने जो किया उसके वजह से उसकी मां की जिंदगी बच पाई हैं।

दरअसल, हुआ ये कि जॉश चेपमैन अपने भाई के साथ गेम खेल रहे थे। इसी समय उन्होंने ये देखा कि उनकी मां जमीन पर गिर गई हैं। जॉश ने बिना वक्त गवाए अपने टॉय एंबुलेंस में लगे 112 इमरजेंसी नंबर को डॉयल कर दिया। उन्होंने फ़ौरन पुलिस को इस बात की जानकारी दे दी।

पुलिस सुपरिटेंडेंट ने इस बारें में बताया है कि अगर थोड़ा और वक्त हो जाता तो जोश की मां की जान भी जा सकती थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पांच वर्षीय बच्चे को शाबाशी भी दी। फिर पुलिस उनकी मां को डॉक्टर के समीप ले पहुंची। हॉस्पिटल जाकर यह पता चला कि वो डायबिटिक कोमा में हैं। उनका शूगर स्तर बेहद गिर गया था। हालांकि बच्चे की समझदारी के वजह से मां की वक्त रहते जान बच पाई हैं।