मधुमक्खियों से क्यों जानबूझकर डंक मरवा रही यह लड़की, कारण जान चकरा जाएगा माथा

हर लड़की के मन में खूबसूरत दिखने की चाहत होती हैं जिसे पाने के लिए वह मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। उम्र से अधिक जवां दिखने की चाहत महिलाओं से क्या कुछ नहीं करवा सकती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको एक महिला द्वारा खूबसूरती पाने के लिए अपनाए जाने वाला अनोखा तरीका बताने जा रहे हैं जिसे जान आपका भी माथा चकरा जाएगा। हम बात कर रहे हैं 43 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो के बारे में जिन्होने जवान रहने के लिए मधुमक्खी से डंक लगवाएं हैं। ग्वेनेथ पाल्ट्रो इन दिनों एपिथैरेपी करवा रही हैं।

यह एक दर्दनाक प्रक्रिया हैं जिसमें मधुमक्खी आपके शरीर पर डंक मारती हैं। ये थैरेपी हजारों वर्ष पुरानी है। इस थैरेपी से जलन-सूजन और निशान से छुटकारा मिल जाता है। जिससे आपकी खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।

वैबसाइट ‘कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पैल्ट्रो ने कहा कि उनके कराए उपचारों में यह सर्वाधिक मूर्खतापूर्ण उपचार था। उन्होंने मैरी क्लेयर पत्रिका को बताया, ‘‘मेरे कराए उपचारों में सबसे मूर्खतापूर्ण वह था जब मुझे एक जिंदा मधुमक्खी से डंक लगवाया गया।