अपने से 18 साल छोटे लड़के को दिल दे बैठी महिला, दोनों इस रिश्ते को रखना चाहते हैं आगे जारी

कहते हैं ना प्यार ना उम्र देखता हैं ना जगह, यह तो बस हो जाता हैं। इसका एक अनोखा नजारा देखने को मिला जिसमें एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त से दिल लगा लिया और वह अपने से 18 साल छोटे लड़के से प्यार कर बैठी। यह खुलासा 40 वर्षीय महिला टिकटॉक यूजर ने किया हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे के दोस्त से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। आलम ये है कि अब दोनों खुलेआम ‘रोमांस’ करती हैं। विगत 18 महीने से दोनों साथ हैं और दोनों इस रिश्ते को आगे जारी रखना चाहते हैं। तान्या का ये भी मानना है कि उन्हें जोसू के रूप में मनपसंद सोलमेट मिल चुका है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का नाम तान्या है। आज कल वह अपने से 18 साल छोटे लड़के को डेट कर रही है। ये बात सुनकर भले ही आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है। रिपोर्ट के अनुसार, महिला जिस लड़की को डेट कर रही है उसका नाम जोसु है। कहा जा रहा है कि तान्या पहली बार जोसु अपने बेटे के साथ मिली थी। पहली मुलाकात में ही तान्या उसे दिल दे बैठीं। अचानक दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और मामला प्यार तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों लगातार मिलने लगे।

हैरानी की बात ये है कि तान्या के बेटे को भी इस रिश्ते के बारे में मालूम था। लेकिन, किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई। तान्या और जोसु दोनों साथ में वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इस रिश्ते से जरूर एतराज है लेकिन कई लोग इसका समर्थन भी कर रहे हैं। तान्या का कहना है कि वो जोसु के साथ काफी खुश हैं और जो लोग भी उनकी आलोचना करते हैं उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।